India-Canada Relations: एस. जयशंकर से मिली कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Edited By Amit Kasana

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
Edited By Amit Kasana

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
नई दिल्ली: कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। दरअसल, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
बताया जा रहा है कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वार्ता में दोनों ने चीन की बढ़ती सैन्य ताकत, भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग आदि कई मुद्दो पर चर्चा की। इससे पहले पिछले साल कनाडा इंडो-पैसिफिक के लिए एक व्यापक रणनीति पेश की गई थी।
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। pic.twitter.com/KNimIq5ElG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
गौरतलब है कि कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति ने भारत को इस क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में दर्शाया है। इससे पहले कहा गया था कि कनाड़ा का ओटावा और नई दिल्ली के साथ आर्थिक जुड़ाव बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। जिसमें बड़े पैमाने पर व्यापार और निवेश के साथ-साथ लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण पर सहयोग शामिल है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: