Indian scientists prepared world first disaster hospital : भारतीय वैज्ञानिकों ने दुनिया का एक ऐसा अनोखा आपदा अस्पताल तैयार किया है, जो सिर्फ 8 मिनट में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद मरीजों का तत्काल इलाज भी संभव हो सकेगा। इस अस्पताल को ‘आरोग्य मैत्री’ दिया गया है। इस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के अलावा एक मिनी आइसीयू भी होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों के इस्तेमाल में लाया जाएगा।
जांच के लिए मशीनें भी लगाई जाएंगीं
किसी मरीज को जरूरत पड़ने पर इस आपदा अस्पताल में वेंटिलेटर भी मुहैया कराया जाएगा। खून की जांच के लिए उपकरण और एक्स-रे मशीन भी मौजूद रहेगी। कुल मिलाकर यह मिनी अस्पताल होगा, लेकिन इसमें मरीजों के इलाज के पूरे इंतजाम होंगे।
ये अस्पताल दुर्गम इलाकों के लिए है, जहां पर संसाधनों का अभाव है या फिर जहां पर मदद पहुंचना खासा मुश्किल होगा। ऐसे इलाकों में इस मिनी अस्पताल को आसानी से ले जाया जा सकेगा।
होंगी ये सुविधाएं
इस आपदा अस्पताल में खाना पकाने का स्टेशन भी मौजूद होगा। यहां पर भोजन, पानी, आश्रय, बिजली जनरेटर और भी बहुत कुछ सामान उपलब्ध होंगे। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित इस अस्पताल को हवाई जहाज के जरिये भी ले जाया जा सकता है। इस 72 क्यूब्स में पैक किसी भी दुर्गम से दुर्गम इलाके में ले जाया जा सकता है।
युवतियों-महिलाओं के लिए मुसीबत बना यह डिवाइस, रहें अलर्ट वरना जिंदगी हो सकती है बर्बाद
ऐसे में इसे आरोग्य मैत्री क्यूब भी कहा जा रहा है। इसके तीन फ्रेम में प्रत्येक में 12 मिनी क्यूब हैं। बताया जा रहा है कि 720 किलो के 36 बॉक्स में अस्पताल से जुड़ा सारा सामान आ जाएगा। हेलिकॉप्टर से नीचे फेंकने पर भी बॉक्स रखे सामान और उपकरण नहीं टूटेंगे। इससे भी अच्छी बात यह है कि इस पर पानी भी बेअसर साबित होगा।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का आपात अस्पताल तैयार करने में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। भविष्य में भारत तीन देशों को ये अस्पताल निशुल्क देगा। इस बारे में केंद्र सरकार जल्द ही इस संबंध में घोषणा करेगी।
बताया जा रहा है कि छोटे-छोटे 72 क्यूब्स में पूरा अस्पताल सिमटा हुआ है। इसमें लोहे के तीन फ्रेम होंगे और इसके प्रत्येक फ्रेम में दर्जनभर छोटे बॉक्स होंगे। इस तरह 36 बॉक्स में ही सारा सामान सिमट जाएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
10 mins agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
1 hr ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
8 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
9 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
11 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
14 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
14 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
14 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines