पंकज शर्मा
भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पुरानी सिंधु जल संधि अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी, जो पाकिस्तान की ओर बहती है, अब लगभग सूखती नजर आ रही है। इसकी वजह है बगलिहार और सालाल डैम के गेट्स को अचानक बंद किया जाना। पहले यह नदी तेज बहती थी लेकिन अब इसमें सिर्फ दो फीट पानी बचा है। भारत ने यह कड़ा कदम हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया है, जिसमें कई बेगुनाहों की जान गई थी। अब यह साफ हो गया है कि भारत पानी को भी हथियार बना रहा है।
बगलिहार और सालाल डैम के गेट्स बंद
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में स्थित बगलिहार डैम और जम्मू के रियासी जिले में स्थित सालाल डैम के गेट्स को बंद कर दिया गया है। इसके कारण चिनाब नदी का बहाव पाकिस्तान की तरफ काफी कम हो गया है। यह नदी पाकिस्तान की तरफ बहती है और उसकी खेती और पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ 1960 में हुए सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty – IWT) को निलंबित कर दिया है। इस समझौते के तहत चिनाब, झेलम और सिंधु नदियों का पानी पाकिस्तान को दिया जाता रहा है।
मई में ही पानी रोकने का फैसला
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले चिनाब नदी का जलस्तर 25 से 30 फीट तक हुआ करता था, लेकिन अब यह घटकर मात्र 1.5 से 2 फीट रह गया है। बगलिहार डैम ऊपर की ओर और सालाल डैम नीचे की ओर स्थित हैं और दोनों के गेट्स को बंद करने से नदी का बहाव लगभग बंद हो गया है। भारत को IWT के नियमों के तहत हर साल अगस्त से ऐसे गेट्स बंद करने का अधिकार होता है, लेकिन इस बार यह कदम मई में ही उठा लिया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि भारत अब इस समझौते को समाप्त करने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रहा है।
पाकिस्तान की खेती पर क्या पड़ेगा असर
प्रधानमंत्री मोदी के फैसले को लेकर स्थानीय लोगों ने एकजुटता दिखाई है। रियासी के निवासी कल्याण सिंह ने कहा, “हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान को एक बूंद भी पानी मिले। हम सेना और प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं।” इस कदम से पाकिस्तान की खेती पर बड़ा असर पड़ सकता है। खासकर पंजाब और सिंध क्षेत्र में पानी की कमी से फसलें सूख सकती हैं और पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
किशनगंगा डैम पर अगला कदम
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब झेलम नदी पर स्थित किशनगंगा डैम पर भी इसी तरह की कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। यह डैम पहले भी अंतरराष्ट्रीय विवादों में रहा है, खासकर पाकिस्तान के नीलम नदी पर इसके प्रभाव को लेकर। सिंधु जल संधि 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी, लेकिन हालिया पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने इस समझौते को निलंबित करने का निर्णय लिया है। यह घटनाक्रम भारत की कूटनीतिक नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
NDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
27 mins ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
1 hr agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 hr agoLIVE: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में दुकान में लगी आग, 22 गाड़ियों ने बुझाई
2 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
3 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
10 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
12 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
13 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
16 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines