आज दिल्ली में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होगा. बता दें कि आज सोमवार को दिल्ली में देश के 23 विपक्षी दल एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. ये वो दल हैं जो INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और BJP को 2029 के लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देना चाहते हैं. लेकिन हाल ही में हुए कुछ राज्यों के चुनावों में बड़े नुकसान के बाद गठबंधन के अंदर ही खींचतान की स्थिति पैदा हो गई है. इन्हीं मसलों को सुलझाने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए ये अहम बैठक बुलाई गई है.
हाल ही में हुए कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने विपक्ष को काफी नुकसान पहुंचाया है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC की हार हुई. TMC INDIA गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा मानी जाती है. वहीं, दूसरी ओर, तमिलनाडु में DMK को भी हार का मुंह देखना पड़ा. ये दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन की ताकत थीं. इनकी हार के कारण भी गठबंधन कमजोर पड़ गया है.
इन बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के बाद अब विपक्षी दल यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर आगे करना क्या है.
बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिया गठबंधन की इस बैठख में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, TMC की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, RJD के तेजस्वी यादव, शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे और वामपंथी दलों के नेता इस बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि ये बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की जाएगी. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि 23 पार्टियों ने इस ‘INDIA जनबंधन’ बैठक में आने की पुष्टि कर दी है.
DMK-AAP ने बनाई दूरी
DMK और AAP इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. AAP पहले ही गठबंधन से दूरी बना चुकी है. वह खुलेआम कह चुकी है कि वो INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं रहना चाहती है. DMK का मामला थोड़ा अलग है. कांग्रेस ने तमिलनाडु में DMK से नाता तोड़कर TVK की अगुवाई वाली सरकार का साथ दिया. इससे नाराज DMK ने इस बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. लेकिन एक नई पार्टी TVK को इस गठबंधन में शामिल किया जा सकता है. जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कुछ और पार्टियां भी अपनी मजबूरियों की वजह से नहीं आ पा रही हैं, लेकिन उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों का विरोध जताया है.
यह भी पढ़ें- ‘करोड़ों रुपये गायब…’, राम मंदिर के चढ़ावे पर अखिलेश यादव का ट्वीट, ट्रस्ट के लिए बताया शर्मनाक
बैठक में क्या होगा?
इंडिया गठबंधन की इस बैठक में मुख्य रूप से दो काम किए जाने हैं. पहला, आगे की रणनीति तय करना, यानी राज्यों के आने वाले चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मिलकर लड़ा जाए. दूसरा, गठबंधन के अंदर जो मतभेद हैं उन्हें सुलझाया जाए.
क्या है TMC का एजेंडा?
पश्चिम बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी के कई नेताओं पर हमले की खबरें सामने आई हैं. टीएमसी इंडिया गठबंधन में इस मुद्दे को उठाएगी और दूसरे दलों से समर्थन की मांग करेगी. टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा है कि यह बैठक एक साझा मकसद और साफ इरादे के साथ हो रही है.
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
13 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
44 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines