मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के खिलाफ जारी विपक्ष के इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को बैटमैन मास्क ने सबका ध्यान खींचा. ‘चलो दिल्ली’ मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में विरोध प्रदर्शन से जुड़ी तख्तियों के साथ बैटमैन के मास्क भी नजर आए. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बैटमैन मास्क के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी यह मास्क पहना दिया.
कैसे शुरू हुआ बैटमैन का किस्सा?
सोशल मीडिया पर बैटमैन मास्क की कई तस्वीरें वायरल हो रही है, लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोग ही जानते हैं. आपको बता दें कि राहुल गांधी को बैटमैन से जोड़ने का सिलसिला अगस्त 2026 में शुरू हुआ था. उस समय राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन में एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वह बैटमैन हैं? राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अब तक किसी ने उन्हें और बैटमैन को एक ही कमरे में साथ नहीं देखा है.
यह भी पढ़ें: SIR विवाद के बीच आई दिल्ली के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की सफाई, कहा- ’33 लाख में 20 लाख केस का हुआ निपटारा’
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
उनके इस जवाब को कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने हाथोंहाथ लिया. इसके बाद राहुल गांधी और बैटमैन की तुलना करते हुए डिजिटल कंटेंट भी शेयर किए जाने लगे. एक 13 सेकंड की रील में चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च के दौरान पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते राहुल गांधी की फोटो को बैटमैन के गॉथम सिटी वाले सीन के साथ जोड़कर दिखाया गया. अगस्त के आखिर में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन और सेंटर दिल्ली के कुछ इलाकों में ऐसे पोस्टर भी लगाए गए, जिनमें राहुल गांधी को बैटमैन से जुड़े ‘द साइलेंट गार्जियन’ और ‘ए वॉचफुल प्रोटेक्टर’ जैसे टाइटल के साथ दिखाया गया.
INDIA ब्लॉक के मार्च में क्या कर रहा था बैटमैन मास्क?
आपको बता दे कि डीसी कॉमिक्स का सुपरहीरो बैटमैन गॉथम सिटी में अपराध और अन्याय के खिलाफ लड़ता है. अगर आपने बैटमैन सीरीज फिल्में देखी हैं तो जानते होंगे कि आसमान में उसके मास्क की परछाई देखते ही अपराधी घबराने लगते थे. कांग्रेस ने भी QNA में यूजर द्वारा सवाल पूछे जाने के बाद राहुल गांधी को अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नेता की तरह प्रोट्रेट करने की कोशिश की है.
यह भी पढ़ें: EC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी समेत विपक्ष ने की कौन-कौन सी मांगें?
सोमवार को हुए विपक्षी दलों के मार्च में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के बीच बैटमैन मास्क बांटे. कार्यकर्ताओं ने इसे अन्याय और अंधेरे के खिलाफ लड़ाई से जोड़ा. उनका संदेश था कि राहुल गांधी वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं. जिस तरह बैटमैन अन्याय को खिलाफ लड़ाई लड़ता है.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines