India Reduced Tariff on Bourbon Whiskey: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पारस्परिक टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने की घोषणा का असर भारत में दिखने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात से ठीक पहले भारत ने बॉर्बन व्हिस्की पर टैरिफ घटा दिया है। भारत ने बॉर्बन व्हिस्की पर टैरिफ को 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया है, जिससे Jim Beam जैसे अमेरिकी ब्रांड को फायदा होगा।
ट्रंप की आलोचना के बीच भारत ने उठाया कदम
भारत ने यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी सामानों, विशेष कर शराब क्षेत्र पर भारत के अनुचित टैरिफ की आलोचना के एक दिन बाद उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार भारत द्वारा अधिक टैरिफ लगाने का आलोचना की थी। बॉर्बन व्हिस्की पर कस्टम ड्यूटी में कटौती का नोटिफिकेशन 13 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता से ठीक पहले की गई थी।
अन्य शराबों के आयात पर कोई कमी नहीं
हालांकि, अन्य शराबों के आयात पर ऑरिजिनल कस्टम ड्यूटी में कोई कमी नहीं की गई है। अमेरिका भारत को बॉर्बन व्हिस्की का प्रमुख निर्यातक है और भारत में आयात की जाने वाली ऐसी सभी शराब का लगभग एक चौथाई भाग अमेरिका से आता है। व्हाइट हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ के आदेश पर साइन कर सनसनी मचा दी थी। उन्होंने हाई टैरिफ को लेकर भारत पर भी निशाना साधा था और हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल का हवाला दिया था।
अब कितना लगेगा टैक्स?
भारत सरकार ने 13 फरवरी को टैरिफ एडजस्टमेंट नोटिफिकेशन जारी किया था। नए स्ट्रक्चर के बाद बॉर्बन व्हिस्की पर 50 फीसदी की बेसिक कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी, साथ ही 50 फीसदी अतिरिक्त शुल्क भी लगाया जाएगा, जिससे कुल टैरिफ 100 फीसदी हो जाएगा। इस बदलाव से पहले इंपोर्ट पर 150 फीसदी टैरिफ लगता था।
टैरिफ में संशोधन का संकेत
टैरिफ में यह कटौती मुख्य रूप से अमेरिकी बॉर्बन उत्पादकों को लाभ पहुंचाएगी। यह अमेरिकी वस्तुओं पर भारत के आयात शुल्क में महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के पार्टनर प्रतीक जैन ने कहा कि यह कदम भारत के अपने रणनीतिक साझेदार देशों के साथ टैरिफ में संशोधन करने के लिए खुलेपन का संकेत देता है, खासकर स्पिरिट जैसे क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत में उच्च आयात शुल्क को लेकर वैश्विक व्यवसायों की व्यापक चिंताओं के बीच लिया गया है। Diageo और Pernod Ricard जैसी इंटरनेशनल लिकर (Liqueur) कंपनियों की भारत के स्पिरिट्स मार्केट में मजबूत उपस्थिति है और कई इंडस्ट्री लीडर्स ने अक्सर देश में विदेशी शराब पर अधिक टैक्स दरों को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
टैरिफ में कमी एक रणनीतिक कदम: गिरी
ब्रेवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Brewers Association of India) के महानिदेशक विनोद गिरी ने माना कि बॉर्बन पर टैरिफ में कमी एक रणनीतिक कदम है। इसका उद्देश्य अमेरिकी चिंताओं को दूर करना और किसी भी बदले की भावना को लेकर उठाए गए कदम को रोकना है। गिरी ने बताया कि मोटरबाइक की तरह बॉर्बन पर टैरिफ का भी बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका को भारत की निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं के प्रति कमिटमेंट के प्रति आश्वस्त करने के लिए उठाया गया है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines