भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह जानकारी वर्ल्ड इको आउटलुक की रिपोर्ट में सामने आई है। वर्ल्ड इको आउटलुक के अनुसार अप्रैल माह में भारत की जीडीपी 4.187 ट्रिलियन डाॅलर हो गई है। जोकि अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका है, जिसकी जीडीपी 30.507 ट्रिलियन डॉलर की है। दूसरे नंबर पर चीन है जिसकी जीडीपी 19.231 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर जर्मनी है, जिसकी जीडीपी 4.744 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं चौथे नंबर पर भारत है। पांचवे नंबर पर जापान है जोकि भारत से थोड़ा ही पीछे है। जापान की जीडीपी 4.186 ट्रिलियन डॉलर की है।
बता दें कि पिछले साल भारत फ्रांस को पछाड़कर दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना था। वहीं चालू वित्त वर्ष में भारत के चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। वहीं अगले तीन सालों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
ये भी पढ़ेंः सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, पहलगाम से पकड़ा गया एक संदिग्ध, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा था
10 साल में 105 प्रतिशत बढ़ी जीडीपी
आईएमएफ के अनुसार 2028 तक भारत की जीडीपी बढ़कर 5.584 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान जर्मनी की जीडीपी केवल 5.251 ट्रिलियन डॉलर रह जाएगी। बता दें कि 2027 में ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। गौरतलब है कि भारत की इकोनॉमी पिछले 10 सालों में दोगुनी हो गई है। अर्थव्यवस्था की यह गति दुनिया में सबसे अधिक है। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी पिछले 10 साल में 105 प्रतिशत बढ़ी है। वर्तमान में भारत की जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर की है। जबकि 2015 में ये 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी। बता दें कि कर्ज के मामले में भारत की स्थिति अमेरिका और चीन से बेहतर है। भारत पर 712 बिलियन डॉलर का कर्ज है। जबकि अमेरिका पर 36.22 ट्रिलियन डॉलर और चीन पर 2.52 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है।
ये भी पढ़ेंः यूनियन बैंक के लिए आफत क्यों बनी यह किताब? केवी सुब्रमण्यम से है संबंध
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
39 mins agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
1 hr ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
3 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
8 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
10 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
11 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines