India and South Korea Diplomatic Relations In Hindi : भारत और कोरिया गणराज्य में राजनयिक रिलेशन की स्थापना को आज पूरे 50 वर्ष हो गए हैं। इसे लेकर दोनों देशों जश्न मनाए जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर इस संबंध के लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने आगे भी एक साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 साल पूरे होने पर भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंधों की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लिए यह 50 साल की यात्रा म्यूचुअल रिस्पेक्ट, शेयर वैल्यू और बढ़ती पार्टनरशिप की तरह रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इसके लिए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को बहुत बहुत शुभकामनाएं। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने एवं एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हैं।
यह भी पढे़ं : ‘मुझे Modi कहिये, Modi ji नहीं’ प्रधानमंत्री ने सांसदों से संसदीय दल की बैठक में कहा
15 अगस्त को ही दोनों देश मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस
गौरतलब है कि भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, जबकि दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 को आजादी मिली थी। दोनों देश में एक ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आजादी के बाद साल 1973 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
भारत को 4 बिलियन यूएस डॉलर देगा
आपको बता दें कि साउथ कोरिया ने सितंबर के महीने में भारत को 4 बिलियन यूएस डॉलर देने की घोषणा की थी। भारत को यह पैसे तीन सालों में दिया जाएगा। इस पैसे को भारत उच्च परियोजनाओं को लगाएगा। दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने यह ऐलान किया था।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
59 mins ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
2 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
3 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
3 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
3 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
5 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines