India America Trade Deal Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे जल्दी भारत के साथ एक व्यापार समझौता करेंगे। जल्दी ही अमेरिका और भारत के अधिकारी टेबल पर बैठेंगे और ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करेंगे। बता दें कि बीते दिन अमेरिका ने चीन के साथ एक व्यापारि समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका किसी और देश के साथ कोई डील नहीं करेगा। बिग ब्यूटीफुल बिल इवेंट में बोलते हुए ट्रंप ने यह टिप्पणी की।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार सौदे की बात करते हुए कहा कि हर कोई अमेरिका के साथ सौदा करना चाहता है। अमेरिका ने कल ही चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एक और बेहतरीन सौदा होने वाला है और वह शायद भारत के साथ हो सकता है। अमेरिका ने चीन के लिए व्यापार के रास्ते खोल दिए हैं और अब अमेरिका भारत के लिए व्यापार के रास्ते खोलने जा रहा है, लेकिन अमेरिका के साथ व्यापार के रास्ते हर देश के लिए नहीं खोले जाएंगे। हर किसी से डील नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:Video: इजरायल-ईरान युद्ध में तुर्की ने क्या भूमिका निभाई, क्यों चर्चा में हैं राष्ट्रपति एर्दोगन?
चीन के साथ समझौता कर चुका अमेरिका
राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के साथ हुए व्यापारिक सौदे के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन जून की शुरुआत में, CNN ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ने एक नया व्यापार समझौता किया है। पिछले महीने जेनेवा में पहली बार हुई बातचीत में व्यापार की शर्ताें पर सहमति बनी, लेकिन मध्य पूर्व में उपजे तनाव के कारण द्विपक्षीय व्यापार में रुकावट आ गई। इससे वैश्विक बाजारों, कंपनियों और उपभोक्ताओं को अस्थायी राहत मिले, जो टैरिफ वृद्धि और अनिश्चितता से परेशान थे।
बता दें कि गत 10 जून को भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि भारत और अमेरिका निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा। भारत- अमेरिका व्यापार समझौते और यूरोपीय संघ के साथ भविष्य के व्यापार समझौते पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फरवरी 2025 में मुलाकात हुई थाी।
यह भी पढ़ें:वोट बैंक बढ़ेगा या खतरे में भविष्य? ईरान के साथ जंग-सीजफायर के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का क्या होगा?
अमेरिका है भारत का सबसे करीबी दोस्त
मुलाकात में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने का फैसला किया है। अब दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार की संभावनओं को आगे बढ़ाते हुए निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि अमेरिका और भारत दोनों बहुत करीबी दोस्त, सहयोगी और रणनीतिक साझेदार हैं, पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापार समझौता द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
43 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines