हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत-अमेरिका रिश्ते पर पीएम मोदी का ट्वीट, ट्रंप के बयान पर दिया जवाब

भारत और अमेरिका के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “अच्छा मित्र” बताया और चिंता जताई कि भारत और रूस चीन के प्रभाव में जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि चीन-भारत-रूस का गठजोड़ अब मजबूत हो रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने ट्रंप की सकारात्मक भावना की सराहना की और भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी

भारत और अमेरिका रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना एक अच्छा मित्र बताया और यह भी कहा कि लगता है हमने भारत और रूस को गहरे, अंधेरे चीन के हाथों खो दिया है। हम चीन – रूस – भारत के इस गठजोड़ के दीर्घायु और समृद्ध होने की कामना करते हैं। भारत-अमेरिका संबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।

इससे पहले व्हाइट हाउस में,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा था कि मैं मोदी के साथ हमेशा मित्र रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ट्रंप ने यह भी कहा था कि मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई विशेष संबंध है। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी मोदी के साथ बहुत अच्छी बनती है। वह कुछ महीने पहले यहांआए थे, हम रोज गार्डन गए थे।

 समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक ​​राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं और इस समय मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।”

यह भी पढ़ें : भारत-अमेरिका रिश्ते पर पीएम मोदी का ट्वीट, ट्रंप के बयान पर दिया जवाब

दरअसल भारत आर अमेरिका के बीच तनाव उस वक्त बढ़ गया जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। भारत पर ट्रंप ने अमेरिका में भारतीय आयातों पर कुल मिलाकर 50% टैरिफ लगा दिया। 25% टैरिफ बेसलाइन था, लेकिन बाकी 25 प्रतिशत टैरिफ यूक्रेन में युद्ध के बीच रूस से तेल खरीदने का हवाला देते हुए लगा दिया था। भारत ने ट्रंप के इस फैसले की आलोचना की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें