I.N.D.I.A की तीसरी मीटिंग के लिए भव्य तैयारियां, फाइव स्टार होटलों में कमरे बुक, ये होगा डिनर Menu
Edited By Pushpendra Sharma

india alliance meeting mumbai
Edited By Pushpendra Sharma

india alliance meeting mumbai
INDIA Alliance Meeting Mumbai: राहुल पांडेय, अंकुश, मुंबई; विपक्षी गठबंधन यानी I.N.D.I.A की मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। शहर में जहां एक तरफ अतिथियों के स्वागत में तमाम पोस्टर्स लगाए गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रमुख नेताओं के दौरे जारी हैं। पटना और बेंगलुरु के बाद यह गठबंधन की तीसरी बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की जाएगी। मुंबई में होने वाली इस बैठक पर यह रिपोर्ट देखिए…
मुंबई में तमाम विपक्षी नेताओं के बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक की ग्रैंड तैयारियों को बयां कर रहे है। एयरपोर्ट के पास स्थित पांच सितारा ग्रैंड हयात होटल में भव्य आयोजन की तैयारी आखिरी दौर में है। तैयारियों का जायजा लेने प्रमुख नेताओं का दौरा जारी है। इसी होटल में 31 अगस्त और 1 सितंबर के दिन दो दिवसीय बैठक होगी। इस बैठक में 150 से ज्यादा प्रमुख नेता शामिल होंगे, जिसमें 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक का आयोजन महाविकास अघाड़ी द्वारा संयुक्त तौर पर किया जा रहा है। भव्य आयोजन के लिए कई छोटी समिति बनाई गई हैं, जो परिवहन से लेकर मीडिया प्रचार और अन्य लॉजिस्टिक की देखरेख कर रही हैं। बैठक के लिए मंगलवार शाम से नेताओं का मुंबई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
इसके पहले 23 जून को पटना और 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में दूसरी बैठक का आयोजन किया गया था। बेंगलुरु में हुई इस दूसरी बैठक में ही इस गठबंधन को ‘इंडिया’ का नाम दिया गया था। मुंबई में होने वाली तीसरी बैठक में इसे पहचान दी जाएगी। यानी इस गठबंधन के लोगो का अनावरण किया जाएगा। विपक्षी गठबंधन की होने वाली यह तीसरी बैठक कई मायने में अहम है। इस बैठक में लोगो जारी करने के साथ ही समन्वय समिति के गठन, संयोजकों की नियुक्ति की जा सकती है। संयोजक के तौर पर नीतीश कुमार और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम चर्चा में है।
बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पहुंचेंगे और उनके स्वागत के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस भव्य तैयारी कर रही है। मुंबई के तिलक भवन कांग्रेस दफ्तर में यह एक तरीके के शक्ति प्रदर्शन होगा। इसकी तैयारी के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने तिलक भवन का दौरा किया, तो वहीं इस बैठक को टक्कर देने के लिए जवाब में महायुति बैठक ने भी मुंबई में मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में बीजेपी के साथ अजित पवार गुट और शिंदे गुट शामिल होंगे। इसमें चुनाव पर चर्चा होगी। महायुति के इस बैठक की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पिछले माह बेंगलुरु में दूसरी बैठक में 26 दलों ने हिस्सा लिया था। इस बार इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: