INDIA Alliance Protest: पार्लियामेंट मानसून सेशन 2025 के दौरान INDIA अलायंस फिर से विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। बीते दिन भी बिहार में SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन आज संसद भवन के मकर द्वार पर होगा है, जिसके लिए बीते दिन की तरह ही सुबह 10:30 बजे का समय रखा गया है। बता दें कि विपक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। पहले एसआईआर को लेकर पार्लियामेंट में चर्चा करने की बात ही जा रही थी, लेकिन अभी रिपोर्ट्स सामने आईं कि सरकार इस मुद्दे पर बात नहीं करेगी।
आज भी जारी रहेगा प्रदर्शन
इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन आज भी संसद के बाहर जारी रहेगा। बीते दिन भी सांसदों ने अपने हाथों में SIR विरोधी तख्तियां लेकर पहुंचे थे। पिछले दो दिनों से लगातार दोनों सदन स्थगित हुए हैं, जिसके चलते इस पर चर्चा नहीं की जा सकी। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सरकार इस मुद्दे पर बात नहीं करेगी। हालांकि, बीते दिन लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जा चुकी है। मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद में विपक्ष के हंगामे की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर एक साथ बात नहीं की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह आज दोपहर 12 बजे, PM मोदी शाम को करेंगे संबोधित
किरेन रिजिजू ने यह बात मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि उनको पाकिस्तान की जबान नहीं बोलनी चाहिए। इसके अलावा विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भागने का भी इल्जाम लगाया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा को संबोधित करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह का संबोधन 12 से 1 बजे के बीच होगा। आज के सेशन में कुछ बिलों पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके लिए मतदान भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं कराया था सीजफायर, खुद पाकिस्तान ने लगाई थी गुहार, विदेश मंत्री का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
22 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines