PM पद के उम्मीदवार का प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है ऐलान, I.N.D.I.A मीटिंग के बाद NCP नेता का बड़ा बयान

india alliance meeting

india alliance meeting

विज्ञापन

INDIA Alliance PM Candidate: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मीटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। दो दिवसीय मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। हालांकि इस बीच चर्चा है कि अलायंस में शामिल कुछ दल आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एकमत नहीं हैं। सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सीटों का बंटवारा तो पूरे देश में ही होगा

आज की भारत गठबंधन की बैठक के बाद जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे का मुद्दा उठाया है, तो उन्होंने कहा- “सीटों का बंटवारा तो पूरे देश में ही होगा। हर जगह होगा, हमने कहा सब जगह ऐसा काम होना चाहिए।”

विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा के बयान पर बवाल मच गया था। लांबा ने कहा था कि पार्टी ने दिल्ली की 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी खासी नाराज हो गई थी। आलम ये रहा कि कांग्रेस को इस बयान का खंडन जारी करना पड़ा।

विज्ञापन

संयोजक को लेकर कल हो सकती है घोषणा

दूसरी ओर, मुंबई में गठबंधन की बैठक के बाद एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा- “मैंने सुना है कि संयोजक को लेकर चर्चा चल रही है। कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शायद इसकी घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा था कि लोगो का भी अनावरण होगा, लेकिन उस पर भी चर्चा हो रही है। कल ब्रेकफास्ट के बाद एक बार फिर बैठक है।” किसान, मणिपुर, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर बात की गई है। देशमुख ने कहा- प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कल ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ