INDIA Alliance Meeting Live Updates : देश की राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गठबंधन की बैठक का मंच सज गया है और विपक्षी दलों के नेता दिल्ली पहुंचे लगे हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन होगा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। केंद्र की सत्ता से एनडीए की सरकार को हटाना गठबंधन का मकसद है। इस मीटिंग से पहले गठबंधन के संयोजन, सीट शेयरिंग और पीएम फेस समेत कई मुद्दों पर बयानबाजी जारी है। आइये जानते हैं कि किसने क्या कहा है?
इंडिया अलायंस की बैठक के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता जयराम रमेश समेत विपक्षी नेता पहुंच गए हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन की बैठक में शिरकत करने के लिए अपने आवास से रवाना हो गए हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित अपनी बेटी और राजद सांसद डॉ. मीसा भारती के आवास से रवाना हुए।
जदयू नेता संजय कुमार झा ने इंडिया गठबंधन की बैठक (INDIA Alliance Meeting) को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। यह इंडिया गठबबंधन का मंच है। उन्होंने कहा कि वह गठबंधन में किसी भी पद के उम्मीदवार नहीं हैं। अब सीट शेयरिंग समेत सभी मुद्दों पर काम करने की जरूरत है।
यह भी पढे़ं : नीतीश कुमार या कोई और… INDIA गठबंधन से पीएम फेस के लिए कौन हैं प्रबल दावेदार
बीजेपी को हराने के लिए एकजुटता जरूरी
जेडीएस के नेता केसी त्यागी ने भी इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए एकजुटता और फिक्स प्लानिंग की जरूरत है। बिना एक साथ आए बीजेपी को हराया नहीं जा सकता है। भाजपा बहुत मजबूत पार्टी बन गई है।
यह बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण : सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र की तानाशाही रवैये को लेकर यह बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण है। जिस तरह से केंद्र सरकार अपनी शक्तियों को दुरुपयोग कर रही है, ऐसे में लोगों को इस बारे में पता चलना चाहिए।
ऐसे हो सीट शेयरिंग : महुआ माजी
इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर झामुमो की सांसद महुआ माजी ने कहा कि देश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 हैं। ऐसे में मुझे यकीन है कि इस बैठक में गठबंधन कोई बड़ा कदम उठाएगा। साथ ही हाल ही में विधानसभा चुनाव में की गई गलतियां दोहराई न जाएं। यह गठबंधन जीतने के लिए बना है। पार्टी के प्रत्याशियों की जीतने के आधार पर ही सीटों का बंटवाना सुनिश्चित होना चाहिए।
सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा : आतिशी
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों की शेयरिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। इंडिया गठबंधन को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल हर संभव प्रयास करेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines