नीतीश कुमार या कोई और... INDIA गठबंधन से पीएम फेस के लिए कौन हैं प्रबल दावेदार
INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव में NDA से प्रधानमंत्री के तौर पर फिर नरेंद्र मोदी सामने हैं तो गठबंधन से किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

INDIA Alliance Meeting In Delhi : देश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले हैं, इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन एनडीए और विपक्षी दलों के अलायंस इंडिया के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी इंडिया गठबंधन के रथ को आगे बढ़ाने में जुट गई हैं। अब बड़ा सवाल उठता है कि नीतीश कुमार या कोई अन्य नेता… इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम फेस के लिए कौन प्रबल दावेदार हैं?
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की ओर प्रधानमंत्री के तौर पर एक बार फिर नरेंद्र मोदी सामने हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की ओर से भी पीएम फेस के लिए कई उम्मीदवार हैं, लेकिन अभीतक किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ विपक्षी दलों ने अपने-अपने पार्टी अध्यक्ष को ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में घोषित करने की मांग की है तो कुछ ने कहा कि इस पर फैसला 2024 चुनाव के बाद होगा।
पीएम उम्मीदवार की रेस में ये नेता शामिल
जदयू ने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री चेहरे के रूप में नीतीश कुमार को घोषित करने की मांग उठाई है। इसे लेकर जदयू के विधायक रिंकू सिंह ने कहा कि गठबंधन के पास सीएम नीतीश कुमार को ऐसा कोई पीएम फेस नहीं है, जो लोकसभा चुनाव जिता सके। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा था कि अगर केंद्र में इंडिया अलायंस की सरकार बनती है तो कांग्रेस की ओर से पीएम उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि चुनाव के बाद बैठकर इस पर निर्णय लेंगे।
इन दलों ने कहा- 2024 चुनाव के बाद होगा फैसला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का चुनाव होगा। वहीं, इस पर शिवपाल ने कहा कि इंडिया अलायंस के पास प्रधानमंत्री फेस के लिए कई चेहरे हैं। समय आने पर यह भी तय हो जाएगा कि कौन गठबंधन से पीएम बनेगा। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि सभी पार्टियों के नेताओं की इच्छा होती है कि उनकी पार्टी से ही कोई पीएम या सीएम बने।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: