INDIA Alliance Meeting: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के ठीक बाद सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की 8 जून को एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस बैठक को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया है कि इसमें 23 विपक्षी दल हिस्सा लेंगे. चुनावी हार के बाद भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी इस बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं, जो गठबंधन के लिए राहत की बात है. लेकिन इस एकजुटता के दावों के बीच गठबंधन के अंदर की बड़ी दरारें भी साफ दिखने लगी हैं.
डीएमके और आप की दूरी ने बढ़ाई चिंता
गठबंधन को सबसे बड़ा झटका तमिलनाडु से लगा है. राज्य के चुनावों में मिली शिकस्त और टीवीके सरकार को कांग्रेस द्वारा समर्थन दिए जाने से नाराज होकर डीएमके (DMK) ने ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है और उनके नेता इस बैठक में नहीं आ रहे हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के भी इस बैठक से दूरी बनाने की पूरी संभावना है. बड़े दलों की यह गैर-मौजूदगी विपक्ष की एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े कर रही है.
केरल को लेकर कांग्रेस और माकपा में आर-पार
बैठक में केरल विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ विवाद भी गरमाने की उम्मीद है. सीपीएम के वरिष्ठ नेता एमए बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बाकायदा चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जताई है. सीपीएम का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने उन पर केरल में बीजेपी के साथ मिलीभगत का झूठा आरोप लगाया, जो गठबंधन धर्म के खिलाफ है. माकपा नेता हन्नान मोल्लाह ने तो यहां तक कह दिया कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलना चाहिए था, लेकिन उसके नेता जरूरी मैच्योरिटी (परिपक्वता) नहीं दिखा रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा डीएमके और सीपीएम को टारगेट करने की भी आलोचना की है.
बीजेपी ने कसा तंज- ‘नो मिशन, सिर्फ कन्फ्यूजन’
बैठक से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी खेमे की इस खींचतान पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इस गठबंधन के पास कोई मिशन या विजन नहीं है, बल्कि यहां सिर्फ कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है. वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि कुछ दलों की अपनी मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन बाकी दल देश के लोकतंत्र, संविधान को बचाने और महंगाई जैसे जरूरी मुद्दों पर सरकार के खिलाफ पूरी मजबूती से एकजुट हैं. सोमवार की इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे जैसे दिग्गज नेता शामिल होकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines