INDIA Alliance Meet : देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गठबंधन इंडिया भी एक्टिव हो गया है। इसे लेकर दिल्ली में मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सभी दलों की बैठक हुई। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति, संयोजक, सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम फेस के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे बढ़ाया था। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। आइये जानते हैं कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया गठबंधन ने एक उम्मीदवार एक सीट फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए सभी पार्टियों की ओर से एक डेडलाइन भी जारी की गई है। लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा अगले साल जनवरी के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगा। साथ ही इस फॉर्मूले के तहत यह भी निर्णय हुआ कि राज्य स्तर पर सीट शेयरिंग पर वार्ता होगी। जिस राज्य में जो पार्टी ज्यादा मजबूत होगी, वही सीटों के बंटवारे की अगुवाई भी करेगी।
यह भी पढ़ें : Explainer: क्या मल्लिकार्जुन खरगे होंगे विपक्ष का पीएम चेहरा?
लोकसभा चुनाव के बाद होगा प्रधानमंत्री का फैसला
इंडिया अलायंस की बैठक में सभी 28 सहयोगी दलों के नेताओं ने शिरकत की थी। इस मीटिंग में गठबंधन के संयोजक और प्रधानमंत्री चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था, लेकिन खड़गे ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इस पर फैसला किया जाएगा। साथ ही ईवीएम पर चर्चा हुई और लोकसभा एवं राज्यसभा से निलंबित सांसदों को लेकर 22 दिसंबर को प्रदर्शन करने का भी फैसला हुआ।
जानें इन राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच
सूत्रों के अनुसार, कुछ राज्यों में लोकसभा सीटों के बंटवारों को लेकर पेंच फंसा है, जबकि कुछ राज्यों में मामला सुलझ गया है। बैठक में फैसला लिया गया है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 197 सीटें हैं, जहां सपा, शिवसेना यूबीटी, एनसीपी, आरजेडी, जेडीयू और द्रमुक मिलकर चुनाव लड़ेगी। वहीं, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल में लोकसभा की कुल 82 सीटें हैं, इन राज्यों में सीट शेयरिंग का फैसला बाद में होगा। बंगाल में टीएमसी-कांग्रेस के बीच जबकि पंजाब एवं दिल्ली में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा होना है, इसलिए यह फैसला लेना आसान नहीं है।
जानें कांग्रेस के पास कितनी आएंगी सीटें
सूत्रों का कहना है कि इंडिया गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है, लेकिन एक अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस 270 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। बाकी सीटों पर इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। सीटों की शेयरिंग को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि पहले राज्य स्तर पर सीटों का बंटवारा होगा, अगर कोई कुछ फंसा तो उसे नेशनल स्तर पर सुलझाया जाएगा।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines