हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

India Alliance March: राहुल गांधी के साथ सांसद आज करेंगे EC ऑफिस का घेराव, वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन

India Alliance March: राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही इलेक्शन कमीशन पर वोट चोरी करने के गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में आज इंडिया ब्लॉक इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। यह मार्च राहुल गांधी की लीडरशिप में किया जाएगा।

विज्ञापन
Photo Credit- X

India Alliance March: राहुल गांधी की अगुवाई में आज संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला जाएगा। सभी सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल जाने वाले हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले तक इंडिया गठबंधन लगातार SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। आज का विरोध प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी को लेकर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मार्च में राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खरगे, अभिषेक बनर्जी और अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।

साढ़े 11 बजे से शुरू होगा मार्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मार्च के लिए करीब 25 पार्टियों के सांसद शामिल होंगे। शाम में इन सांसदों को मल्लिकार्जुन खरगे ने डिनर के लिए भी इनवाइट किया है। इसमें RJD, TMC और DMK पार्टियों के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। यह मार्च सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जो संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई है और न ही इजाजत ली गई है।

ये भी पढ़ें: क्या है BNS 2023 की धारा 227? चुनाव आयोग के शपथ पत्र में है जिसका जिक्र

विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया नाटक

इंडिया ब्लॉक के पैदल मार्च पर भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ‘जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कुछ लोग आंदोलन के शौकीन होते हैं, जो विरोध के बिना नहीं रह सकते। अगर उन्हें जिंदा रहने के लिए नाटक करना है, तो करने दीजिए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘राहुल गांधी ऐसे मुद्दे को मुद्दा बना रहे हैं जो है ही नहीं।’ प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक CEO ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, डबल वोटिंग के आरोपों की बताई सच्चाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola