आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर:
India Alliance Likely to Break in Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक कई झटके लगते जा रहे हैं। कभी सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पा रही तो कभी कांग्रेस के नेता पाला बदल रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी इंडिया गठबंधन टूटने की संभावना सामने आ रही है। दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीटों के बंटवारे पर इंडिया गठबंधन में सहमति नहीं बन पाई है।
कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर अड़ी नेशनल कॉन्फ्रेंस
जानकारी के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस अभी भी कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर अड़ी हुई है। हालांकि पार्टी अभी भी आधिकारिक तौर पर इंडिया गठबंधन से अलग नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने तीन नेताओं को नामांकित किया है।
आगा सैयद रूहुल्ला, उमर अब्दुल्ला और मियां अल्ताफ होंगे मैदान में
जानकारी के मुताबिक, आगा सैयद रूहुल्ला उत्तरी कश्मीर से लड़ेंगे। जबकि श्रीनगर से उमर अब्दुल्ला और दक्षिण कश्मीर से मियां अल्ताफ के मैदान में उतरने की संभावना है। वहीं पीडीपी ने अपने नेताओं से यह भी कहा है कि वे अलग से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें। कांग्रेस अभी भी एनसी और पीडीपी दोनों को गठबंधन के लिए मनाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 6 लोकसभा सीटें हैं।
फारूक अब्दुल्ला ने कही थी अकेले चुनाव लड़ने की बात
दरअसल, कांग्रेस चाहती है कि दक्षिण कश्मीर सीट पीडीपी के लिए छोड़ी जाए। यहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी सांसद हैं। हालांकि उमर अब्दुल्ला चाहते हैं कि कांग्रेस जम्मू की दो सीटों पर चुनाव लड़े। फारूक अब्दुल्ला ने भी अकेले ही चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में BJP की क्या रहेगी स्थिति, ओपिनयन पोल में बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि आर्टिकल 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों में बंट चुका है। इसके बाद यहां 5 सीटें हो गई हैं। जबकि पहले जम्मू-कश्मीर में 6 लोकसभा सीटें थीं। दूसरी ओर लद्दाख में 2 लोकसभा सीटें हैं।
ये भी पढ़ें: UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक साधे जातीय समीकरण
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines