INDIA Alliance Bhopal Meeting Possible: भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) की चौथी बैठक मध्य प्रदेश में हो सकती है। इसके कयास लगाए जा रहे हैं। इसके पीछे एक रणनीति भी है, जिस पर INDIA गठबंधन के सभी साथी सहमत हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में आगामी कुछ महीनों के दौरान विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में INDIA यहां पर बैठक कर एक तरह से प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के समक्ष सांकेतिक रूप से चुनौती भी पेश कर सकता है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी करीब 2 दशक से सत्ता में काबिज है। ऐसे में यहां पर बैठक से एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी जनता को देने की तैयारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, INDIA गठबंधन की आगामी चौथी बैठक मध्य प्रदेश में हो सकती है, जहां पर पिछले करीब दो दशक से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार है। यह भी बताया जा रहा है कि INDIA की यह बैठक नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने के अधिक आसार हैं।
यहां पर बता दें कि INDIA की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित की गई थी, जिसकी मेजबानी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की थी। इस अहम बैठक के बाद INDIA गठबंधन ने एक साथ एनडीए सरकार के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के संकल्प दोहराया गया।
इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल एकजुट हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शक्तिशाली लोग गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनका इशारा भाजपा द्वारा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग करने पर था।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसमें मौजूद सभी विपक्षी दलों ने 2024 का लोकसभा चुनाव साथ एकसाथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। INDIA गठबंधन की बैठक में कॉर्डिनेशन कमेटी समेत पांच समितियां बनाई गई है, जिससे आगे की रणनीति पर सभी पार्टियों के साथ तालमेल कायम रहे।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
5 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
5 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
8 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
8 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
10 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
10 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
11 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
11 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
12 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines