India’s 3 Richest Families worth Singapore GDP: सिंगापुर को दुनिया के मशहूर देशों में गिना जाता है। 460 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ सिंगापुर का नाम दुनिया की टॉप 50 अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत के तीन अमीर परिवारों की आय सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है। जी हां, ये चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है।
देश के टॉप 5 अमीर परिवार
अब आप सोच रहे होंगे कि देश के वो तीन सबसे अमीर खानदान आखिर हैं कौन? पहले नाम का तो शायद आपने भी अंदाजा लगा लिया होगा। इस लिस्ट में पहला नाम रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी का है। अंबानी फैमिली की नेट वर्थ 25.8 लाख करोड़ है। इसी कड़ी में दूसरा नाम बजाज परिवार का है। बजाज फैमिली के मुखिया नीरज बजाज की नेट वर्थ 7.1 लाख करोड़ है। तीसरे नंबर पर बिड़ला फैमिली है। कुमार मंगलम बिड़ला के पास 5.4 लाख करोड़ हैं। इन तीनों को मिलाकर 460 बिलियन डॉलर यानी 38 लाख करोड़ से अधिक होता है, जो कि सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है।
यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: कुश्ती में अब इस पहलवान से उम्मीद, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
फर्स्ट जनरेशन बिजनेस फैमिली
आप सोच रहे होंगे कि इस सूची में अडानी परिवार का नाम शामिल क्यों नहीं है। दरअसल अडानी फैमिली फर्स्ट जनरेशन में आती है। फर्स्ट जनरेशन की लिस्ट में 15.4 लाख करोड़ के साथ अडानी पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 2.4 लाख करोड़ की नेट वर्थ के साथ सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक पूनावाला का नाम मौजूद है। इसके अलावा देवी लैबोरेटरीज की देवी फैमिली 91 हजार करोड़ की नेट वर्थ के साथ तीसरे स्थान पर है।
चौंका देंगे आंकड़े
बता दें कि 2024 में देश के टॉप बिजनेस परिवार 1.3 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति रखते हैं। ये आंकड़ा स्विट्जरलैंड और यूएई की जीडीपी से भी ज्यादा है। इस लिस्ट में नाम होने के लिए किसी भी बिजनेस फैमिली की आय 2,700 करोड़ से ज्यादा होनी चाहिए। ऐसे में देश की 124 बिजनेस परिवारों के नाम लिस्ट में शामिल हैं, जो एक-साथ 1 बिलियन डॉलर की संपत्ती होल्ड करते हैं।
15 कंपनियों की मालिक महिलाएं
हल्दीराम स्नैक्स 63,000 करोड़ के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस लिस्ट में शामिल 15 कंपनियों का मालिकाना हक महिलाओं के पासे है। 6वीं जनरेशन में गडगिल परिवार 3,900 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है। तो वहीं 5वें जनरेशन में श्रीराम परिवार का नाम टॉप पर है।
यह भी पढ़ें- Arshad Nadeem भी तो हमारा बेटा, वो घायल था फिर भी…, जानें क्या बोलीं नीरज चोपड़ा की मां
संबंधित खबरें
भारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
1 hr agoउपचुनाव काउंटिग LIVE: कांग्रेस-ममता को झटका, नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP आगे
3 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
3 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
3 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
12 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
13 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
13 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
14 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
15 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines