Air India Express Freedom Offer: भारत देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर लोगों को 2000 रुपये से भी कम किराये में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन ने फ्रीडम सेल ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत Xpress Lite फेयर तय किए गए हैं, जिसमें हवाई टिकट की शुरुआती कीमत 1947 रुपये है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर ऑफर को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कंपनी की ओर से नोटिफिकेशन में फ्लाइटों का किराया और फ्लाइट बुक करने का तरीका बताया गया है। ऑफर 5 अगस्त से शुरू होगा और 30 सितंबर तक जारी रहेगा। ऑफर एयरलाइंस की 15 इंटरनेशनल और 32 डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए है। एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा सकते हैं।
एक्स्ट्रा बैगेज ले जाने की सुविधा भी मिलेगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार, एयरलाइंस ने दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरू-गोवा, दिल्ली-ग्वालियर समेत कई फ्लाइट्स के लिए टिकट के किराये में छूट दी है। वहीं अगर लोग ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तो एक्सक्लूसिव जीरो-चेक-इन बैगेज का एक्सेस भी मिलेगा। लोग एक्स्ट्रा चार्ज दिए बिना एक्स्ट्रा 3 किलो केबिन बैगेज की प्री-बुकिंग भी कर सकते हैं।
डोमेस्टिक फ्लाइट में 15 किलोग्राम के एक्स्ट्रा बैगेज का एक्सेस मिलेगा। इसके लिए एक हजार रुपये चेक-इन बैगेज देना होगा। इंटरनेशनल फ्लाइट में 20 किलोग्राम बैगेज ले जा सकेंगे। इसके लिए 1300 रुपये एक्स्ट्रा फीस देनी होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह ऑफर लॉयल्टी मेंबर्स के लिए भी है। वरिष्ठ नागरिक, स्टूडेंट्स, SMEs, डॉक्टर, नर्स, सैनिक भी एयरलाइन के इस स्पेशल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
53 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines