हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

2035 तक अहम स्थलों को मिलेगा सुरक्षा कवच, लाल किला प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

Independence Day LIVE: 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत को इस दिन अंग्रेजों से आजादी मिली थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी बात की। आज इस आयोजन में 5 हजार लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंडा फराएंगे। इसके बाद वह जनता को संबोधित करेंगे। इस आयोजन की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। इसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से जुड़े तमाम अपडेट्स देखने के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

Live Updates

09:36 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी लाल किला परिसर से हुए रवाना

लाल किला पर झंडा रोहण और संबोधन के बाद पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद पीएम कार में बैठकर लाल किला परिसर से रवाना हो गए।

09:33 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी ने आम जनता से लिया पोस्टर

लाल किले पर संबोधन खत्म करने बाद पीएम मोदी आम लोगों की दीर्घा के पास पहुंचे। हाथ हिलाकर उन्होंने सभी का स्वागत किया। आम जनता से मोदी ने एक पोस्टर भी लिया।

09:30 (IST) 15 Aug 2025

लाल किला में युवाओं से मिले पीएम मोदी, गूंजा वंदे मातरम

लाल किला से अपना 103 मिनट का भाषण खत्म करके प्रचार से रवाना हो गए हैं। अब पीएम मोदी दर्शक दीर्घा में लोगों से मिलने पहुंच गए हैं। युवाओं के बीच जाने पर लोगों ने वंदे मातरम का जय घोष किया। इसके बाद पीएम जवानों से भी मिले। पीएम ने हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

09:23 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी लाल किला से हुए रवाना

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजा रोहण और अपने संबोधन देने के बाद पीएम मोदी लाल किला से रवाना हो गए हैं। लाल किला से उनकी कारों का काफिला निकल चुका है।

09:20 (IST) 15 Aug 2025

103 मिनट के बाद पीएम ने खत्म किया भाषण

लाल किला पर पीएम मोदी ने 103 का भाषण दिया। पिछली बार मोदी ने 98 मिनट का भाषण दिया था।

09:11 (IST) 15 Aug 2025

2035 के लिए सुरक्षा कवच का ऐलान

लाल किला की प्राचीर से पीएम मोदी ने सुरक्षा के लिए बड़ा ऐलान किया है। कहा कि साल 2035 तक राष्ट्र के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अस्पताल, रेलवे स्टेशन, आस्था के केंद्र आदि को टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षा कवच दिया जाएगा।

09:05 (IST) 15 Aug 2025

भारत युद्ध के हर तौर तरीके से निपटने में सक्षम

लाल किला से पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस समय युद्ध के हर तौर तरीके से निपटने में सक्षम है। जमीन, जल, आसमान। हमारी सेना ने दुश्मनों को तिनके की तरह बिखेर दिया।

08:59 (IST) 15 Aug 2025

पीएम ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई जारी रखने को कहा

पीएम मोदी ने लाल किला से लोगों से स्वस्थ्य रहने की अपील की है। कहा कि मोटापे के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है।

08:57 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी ने किसानों, मछुआरों को लिए बताया दीवार

लाला किला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ऐसी किसी भी नीति को स्वीकार नहीं करेगा जो हमारे किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के खिलाफ हो। मैं उन लोगों के खिलाफ दीवार की तरह खड़ा हूं जो ऐसी कोई भी नीति थोपने की कोशिश करेंगे।

08:39 (IST) 15 Aug 2025

स्वदेशी मजबूरी नहीं मजबूती है- पीएम मोदी

लाल किला से पीएम मोदी ने स्वदेशी बनने पर जोर दिया है। मोदी ने कहा कि स्वदेशी मजबूरी नहीं, मजबूती है। कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए हमें बेस्ट होना है। यही समय की मांग है।

08:06 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी ने लाल किला से अतंरिक्ष यात्री शुभांशु का लिया नाम

लाल किला से पीएम मोदी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला स्पेश से लौट चुके हैं, भारत आने वाले हैं। ये नौजवानों की ताकत है। अतंरिक्ष में भी हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

08:03 (IST) 15 Aug 2025

लाल किला से पीएम मोदी- ’हम मुंहतोड़ जवाब देंगे'

लाल किला से पीएम मोदी ने कहा कि हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारत ने तय कर लिया है। अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। अब देशवासियों को भली-भांति पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण और एकतरफा है।

07:44 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर को जाबांजों को नमन

लाल किला से पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जाबांजों को याद किया। सेना के शौर्य की तारीफ की। कहा कि सेना ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया।

07:39 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी ने संविधान के निर्माताओं को किया नमन

लाल किला पर ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू कर दिया है। उन्होंने संविधान में योगदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

07:35 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी का संबोधन शुरू, आजादी के पर्व को बताया संकल्पों का पर्व

लाल किला पर तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। उन्होंने आजादी के पर्व को संकल्पों का पर्व बताया है।

07:31 (IST) 15 Aug 2025

पीएम मोदी ने किया झंडा रोहण

लाल किला से पीएम मोदी ने लाल किला की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है।

07:27 (IST) 15 Aug 2025

लाल किला की प्राचीर पर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी लाल किला की प्राचीर पर पहुंच गए हैं। वहां गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना प्रमुख मौजूद हैं।

07:22 (IST) 15 Aug 2025

राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का किया स्वागत

लाल किला पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया। एयरफोर्स ने पीएम को सलामी दी।

06:52 (IST) 15 Aug 2025

Independence Day LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

06:50 (IST) 15 Aug 2025

Independence Day LIVE: लाल पूरी हुई तैयारी

लाल किला आज 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर और बैनर भी यहां की सजावट का हिस्सा हैं।

Sponsored Links by Taboola