हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Independence Day 2023: देशभर में आजादी का जश्न, जानें- किस दिग्गज ने कहां फहराया तिरंगा

---विज्ञापन---

Independence Day Celebration : देश मंगलवार को आजादी का 77वां महापर्व मना रहा है। इस मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी और कामरूप से कच्छ तक देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से इस महापर्व को मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया (Independence Day 2023) और लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया।

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/ANI/status/1691305515891220480?s=20

इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

---विज्ञापन---

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

---विज्ञापन---

 

जम्मू-कश्मीर में भी स्वतंत्रता की धूम है। इस मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर लोगों ने तिरंगा फहराया और एक दूसरे को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वतंत्रता के मौके पर लखनऊ में अपने आवास पर ध्वजारोहण कर सभी देशवासियों को बधाई दी।

---विज्ञापन---

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

---विज्ञापन---

 

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और सभी नागरिकों को बधाई दी।  

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने निवास पर ध्वजारोहण किया और लोगों को बधाई दी।

---विज्ञापन---

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फतेहाबाद में तिरंगा फहराया और लोगों को बधाई दी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में ध्वजारोहण किया।

---विज्ञापन---

आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने पटना में अपने आवास पर ध्वज फहराया। इस उनके साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

और पढ़िए –देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

 

 

Sponsored Links by Taboola