Independence Day 2026: हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं. हालांकि, भारत के आजाद होने के बाद पहली बार तिरंगा लाल किले की प्राचीर से नहीं फहराया गया था. साल 1947 में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा कब, कहां और किसने फहराया था. आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब फहराया गया था पहली बार तिरंगा?
भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था. तभी से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं. इस साल भारत को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं. भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पहली बार तिरंग 15 अगस्त 1947 को फहराया गया था. लेकिन उस समय तक लाल किला ब्रिटिश नियंत्रण में था. ऐसे में आजाद भारत का पहला ध्वजारोहण लाल किले पर नहीं कियाा गया था.
ये भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, लाल किले के आसपास कई सड़कें बंद
कहां और किसने फहराया था तिरंगा?
पहली बार तिरंगा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने फहराया था. उन्होंने दिल्ली में इंडिया गेट के नजदीक प्रिंसस पार्क में आधिकारिक रूप से तिरंगा फहराया था. यहां उन्होंने आजादी के दिन यानी 15 अगस्त 1947 को तिरंगा फहराया. हालांकि, इसके ठीक एक दिन बाद यानी 16 अगस्त 1947 की सुबह लाल किले पर ध्वजारोहण किया गया था. इसी दिन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था.
लाल किले पर ध्वजारोहण की परंपरा
साल 1947 से शुरू हुई लाल किले पर ध्वजारोहण की परंपरा अभी तक जारी है. तब से लेकर अब तक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश को संबोधित करने की परंपरा चली आ रही है. आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे और देश को संबोधित करेंगे.
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines