15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरा भारत आजादी का जश्न मनाएगा, ऐसे में लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर नियमों में कई जरूरी बदलाव किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में लाल किले पर होने वाले समारोह को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो और दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं. ऐसे में जो लोग दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली की तरफ आ रहे हैं, तो उन्हें यात्रा में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर 15 अगस्त तक यात्रियों को प्लान बनाकर ही यात्रा करना पड़ेगा, हालांकि; 16 अगस्त से स्थिति सामान्य हो जाएगी और आप पहली की तरह आराम से यात्रा कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: 15 August Essay: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे बेहतरीन और भावुक निबंध कैसे लिखें? जानिए
रेलवे स्टेशन पर होगी कड़ी जांच
नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली में मौजूद सभी रेलवे स्टेशनों पर 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं. इसमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ सकता है. रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा कर्मचारियों का सहयोग करें. किसी भी सहायता के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 का इस्तेमाल किया जा सकता है.
पार्सल सेवा रहेगी बंद
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग और आवाजाही पर रोक रहेगी. इस दौरान पार्सल वैन, डिमांड पार्सल वैन और सेकंड क्लास लगेज रैक में पार्सल से जुड़ी सभी एक्टिविटी बंद रहेंगी. हालांकि यात्रियों को ट्रेन में अपना निजी सामान ले जाने की अनुमति रहेगी, लेकिन जांच पूरी करने के बाद ही वह आगे बढ़ सकेंगे, बेहतर रहेगा कि बैग में ऐसी कोई चीज न रखें, जिसके कारण आपको चेकिंग में सामान खुलवाना पड़े.
दिल्ली में भारी वाहनों पर रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-गुरुग्राम और दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. गुरुग्राम से NH-48 के रास्ते दिल्ली की ओर आने वाली भारी वाहनों की आवाजाही 14 अगस्त शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगी. ऐसे में वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. वहीं फरीदाबाद से दिल्ली आना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि फरीदाबाद में दिल्ली जाने वाले भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों और राज्यों के बीच चलने वाली बसों पर 14 अगस्त रात 8 बजे से 15 अगस्त का कार्यक्रम समाप्त होने तक रोक रहेगी. इसका सीधा असर, बदरपुर, पल्ला, सूरजकुंड और अन्य प्रमुख सीमा मार्गों पर दिख सकता है.
जरूरी चीजों पर रोक नहीं
15 अगस्त को देखते हुए वाहनों की एंट्री पर रोक सभी वाहनों पर लागू नहीं होगी. एम्बुलेंस, दमकल, पुलिस वाहन के साथ दूध, फल-सब्जियां, दवाइयां, मेडिकल सामान और फ्यूल ले जाने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी. साथ ही, दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा जांच में वक्त लग सकता है, इसलिए यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा समय निकल लें, ताकि आपको देरी न हो.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त की छुट्टी में बच्चों के साथ घूमने का बना रहे प्लान? कम समय में इन खूबसूरत जगहों की
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
7 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
8 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines