---विज्ञापन---

देश angle-right

15 अगस्त पर कब कितनी देर बोले PM मोदी? 2014 से 2025 तक देखें भाषणों की पूरी टाइमलाइन

आज के दिन पीएम मोदी ने लाल किले पर 13वीं बार देश को संबोधित किया. इससे पहले पीएम मोदी 12 बार 15 अगस्त के दिन भाषण दे चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिकॉर्ड किस साल का सबसे ज्यादा रहा है. 

---विज्ञापन---

आज के दिन यानी 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित करता है. इस लिस्ट में जवाहर लाल नेहरू के साथ और भी कई नाम दर्ज हैं, लेकिन इस बार पीएम मोदी ने लाल किले पर 13वीं बार देश को संबोधित किया. हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 अगस्त का संबोधन खास रहा. बता दें, उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया है. इन 13 सालों में उनके भाषण का टाइम बदलता रहा है. कभी 56 मिनट का टाइम रहा तो कभी 100 मिनट का आंकड़ा भी पार कर गया. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हर साल पीएम मोदी के भाषण का टाइम कितना रहा है. 

इसे भी पढ़ें- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की खास पगड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए इस शाही साफे की खासियत

---विज्ञापन---

PM मोदी के 15 अगस्त भाषणों की टाइमलाइन | PM Modi 15 August Speech Time

  • 2014 में पहली बार 65 मिनट बोले पीएम मोदी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया. उनका पहला भाषण करीब 65 मिनट चला. यह पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषणों की शुरुआत थी.
  • 2015 में भाषण की टाइम बढ़कर 86 मिनट हुआ- 2015 में पीएम मोदी ने लाल किले से करीब 86 मिनट तक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने सरकार के प्लान और देश के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. यह संबोधन बहुत खास माना जाता है. 
  • 2016 में करीब डेढ़ घंटे तक चला संबोधन- साल 2016 में पीएम मोदी का भाषण करीब 94 मिनट लंबा रहा यानी वह लगभग डेढ़ घंटे तक देश को संबोधित करते रहे. देश के कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने इतिहास को याद किया था. 
  • 2017 में सबसे छोटा 56 मिनट का भाषण- 2017 में पीएम मोदी के भाषण का टाइम अचानक कम हो गया. उन्होंने करीब 56-57 मिनट तक देश को संबोधित किया. यह अब तक के उनके सबसे छोटे स्वतंत्रता दिवस भाषणों में रहा. हालांकि, इसके बाद टाइम बढ़ भी सकता है. 
  • 2018 में फिर 80 मिनट के पार पहुंचा भाषण- 2018 में पीएम मोदी ने करीब 82 मिनट तक भाषण दिया यानी पिछले साल के मुकाबले संबोधन का टाइम अच्छा-खासा बढ़ गया. इस दौरान उन्होंने देश के कई मुद्दों पर चर्चा की थी. 
  • 2019 में 92 मिनट तक चला संबोधन- 2019 में प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस भाषण करीब 92 मिनट का रहा. इस दौरान कई राष्ट्रीय मुद्दों और सरकार की प्राथमिकताओं पर उन्होंने बात की. इसके बाद मोदी ने देश के विकास पर भी बात की थी. 
  • 2020 में कोरोना काल में 86 मिनट बोले पीएम मोदी- 2020 में कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी ने करीब 86 मिनट तक देश को संबोधित किया. इस भाषण में महामारी और देश के सामने मौजूद चुनौतियां भी चर्चा में रहीं. साथ ही, खुद का ख्याल रखने की बात कही थी. 
  • 2021 में भाषण का टाइम 88 मिनट रहा- 2021 में पीएम मोदी ने लाल किले से करीब 88 मिनट तक भाषण दिया. इस दौरान आत्मनिर्भर भारत और विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे. इसके बाद उन्होंने देश की जनता को बताया कि वो आगे क्या करने वाले हैं. 
  • 2022 में करीब 83 मिनट का संबोधन- 2022 में प्रधानमंत्री का भाषण करीब 83 मिनट चला. इस साल उन्होंने देश के विकास और आने वाले सालों के लक्ष्यों पर जोर दिया. पीएम को जिम्मेदारी बताते हुए देश के हित में बार की. 
  • 2023 में 90 मिनट तक बोले पीएम मोदी- 2023 में पीएम मोदी ने करीब 90 मिनट तक देश को संबोधित किया. इस भाषण में विकसित भारत समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र हुआ. इसके बाद मोदी ने सभी को आजादी की बधाई दी. 
  • 2024 में 98 मिनट में बनाया नया रिकॉर्ड- 2024 में पीएम मोदी का भाषण करीब 98 मिनट लंबा रहा. यह उस समय तक उनका सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस संबोधन था और उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. 
  • 2025 में 103 मिनट में बनाया सबसे लंबा रिकॉर्ड- 15 अगस्त 2025 को पीएम मोदी ने करीब 103 मिनट यानी 1 घंटे 43 मिनट तक देश को संबोधित किया. यह उनका अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण रहा. इसके साथ ही 2024 में बना 98 मिनट का रिकॉर्ड भी टूट गया. 
  • 2026 में लगातार 13वीं बार किया संबोधन- 15 अगस्त 2026 को पीएम मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस का 76 मिनट भाषण दिया. इसके साथ ही वह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार 13 बार लाल किले से संबोधन करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने.

इसे भी पढ़ें- विकसित भारत का क्या है मतलब? PM मोदी का सपना हुआ पूरा तो 2047 में कैसा होगा हिंदुस्तान, जानें

First published on: Aug 15, 2026 09:14 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola