हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: रविवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में सरकार का पुतला दहन करेंगे छात्र

80वें स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. वहीं स्वतंत्रता समारोह की सफलता के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के अचूक और अभेद्य इंतजाम किए गए थे.

विज्ञापन

Live Updates

22:59 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: JPSC JSSC अभ्यर्थी रिफॉर्म मंच का बड़ा ऐलान

JPSC-JSSC अभ्यर्थी रिफॉर्म मंच ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो रविवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में सरकार का पुतला दहन करेंगे छात्र और

मांग पूरी नहीं हुई तो 20 अगस्त को सीएम आवास का रांची में घेराव करेंगे।

22:57 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: मध्य प्रदेश के खंडवा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदिरा सागर बांध को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया

22:09 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को तिरंगे के रंगों से जगमग किया गया

21:07 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: बार काउंसिल चीफ मनन मिश्रा ने छात्रों से मांगी माफी

20:33 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में नेताओं का अभिवादन किया

19:50 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे रक्षा मंत्री

19:08 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में STF का बड़ा एक्शन

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने और अवैध रूप से भारतीय सिम कार्ड बांग्लादेश भेजने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अदालत ने ोउन्हें पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है.

16:43 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: बंगाल के शिवपुर के पूर्व पार्षद गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय लोगों ने फेंके अंडे और की मारपीट

हावड़ा नगर निगम के 26 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद श्यामल मित्र को हावड़ा सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को उन्हें अदालत में पेश करने के लिए थाने से बाहर लाया गया। इसी दौरान थाने के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने श्यामल मित्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने पहले उन पर अंडे फेंके और इसके बाद वाहन में बैठने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश की गई. कुछ लोगों ने थप्पड़ और घूंसे भी मारे.

16:21 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने स्वतंत्रता दिवस पर वक्फ़ के कार्यक्रम में तिरंगा फहराया

15:49 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: भारतीय सेना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अखनूर के बट्टल में ग्रामीणों को मिठाइयां बांटी

14:47 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले

चंडीगढ़ में ‘कौमी इंसाफ मोर्चा’ ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. यह मोर्चा उन सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है, जो लंबे समय से जेल में बंद हैं.

14:19 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: NALSAR के 440 पूर्व छात्रों का बड़ा बयान

NALSAR के 441 पूर्व छात्रों ने BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के 2026 बैच के लिए दिए आदेश की निंदा की है. हैदराबाद में जारी संयुक्त बयान में 441 पूर्व छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर BCI का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने आदेश को अनुचित और संवैधानिक सीमाओं से परे बताया और कहा कि शैक्षणिक नियमन विश्वविद्यालयों के दायरे में होना चाहिए, न कि पेशेवर निकायों के. उन्होंने आदेश वापस लेने और विश्वविद्यालयों में मुक्त विचार-विमर्श का सम्मान करने की मांग की. NALSAR या BCI की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं आई.

13:15 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: PM मोदी की स्पीच पर राजीव शुक्ला ने कसा तंज

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कहा कि क्या हर कोई नक्सली है? प्रधानमंत्री मोदी को ’दिमागी नक्सली’ शब्द का मतलब बताना चाहिए. लाल किले से इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. अगर वे चाहें तो महिला आरक्षण लागू कर सकते हैं, लेकिन महिला आरक्षण की आड़ में वे परिसीमन लागू करना चाहते हैं. अपना वोट बैंक बढ़ाना चाहते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए.

12:35 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका गया

झारखंड पुलिस ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका. उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से निकलकर देवेंद्र ने तिंरगा यात्रा में जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया. सदर अस्पताल में उनके कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात हो गया है.

12:14 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के न आने पर गिरिराज सिंह का बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज लाल किले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद नजर नहीं आए. दोनों संवैधानिक पदों पर हैं, इसलिए मैंने अपने सहयोगियों से पूछा कि वे क्यों नहीं आए. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव और जश्न का दिन है, उनका न आना दुर्भाग्यपूर्ण है.

11:20 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे की स्पीच

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, काम का अधिकार जैसे अधिकार तो दिलाए, लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया. फिर भी कुछ लोगों को बिना किए काम का श्रेय लेने की आदत है. इतिहास सब कुछ दर्ज करता है.

10:37 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधन शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्य अहिंसा के साधक महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहेब की स्मृतियों को नमन का अवसर है. आजादी की लड़ाई यूपी के बगैर अधूरी है. मंगल पांडेय, झांसी की रानी, अवंतीबाई, उदादेवी जैसे वीरो की लंबी श्रंखला है. प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए हमारे जवान डटे हुए है. आजादी के साथ विभाजन की त्रासदी भी देश ने देखी थी. उत्तर प्रदेश उधम,उपद्रव प्रदेश से बदल के उत्तम प्रदेश बना है. आज उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश है. पिछले 9 सालों में 65 लाख युवाओं को रोजगार नौकरियां मिली. बड़े उद्योगों की संख्या उत्तर प्रदेश में बड़ी है. आज नवाचार और रोजगार के नए रास्ते खुल हैं.

09:42 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं. पीएम मोदी ने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी.

09:40 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का संकल्प दोहराया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने 3 करोड़ बहनों को 'लखपति दीदी' (कम से कम एक लाख रुपये की वार्षिक आय अर्जित करने वाली महिलाएं) बनाने का लक्ष्य रखा था और हमने उस लक्ष्य को पार कर लिया है. अब हम 6 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं. आज बड़ी संख्या में महिलाएं पंचायतों, नगरपालिकाओं और नगर निगमों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में सेवा कर रही हैं, राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रही हैं और समस्याओं का समाधान कर रही हैं. वे अत्यंत सक्षम नेतृत्व प्रदान कर रही हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित किया था. हालांकि, किसी न किसी कारण से, यह सपना पिछले 40 वर्षों में बार-बार राजनीतिक मैदान का शिकार होता रहा है.

लेकिन मैं देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूं और आग्रह करता हूं कि आइए मिलकर महिला सशक्तिकरण के चैंपियन बनें. महिलाओं का सम्मान करने के लिए आगे आएं और यह सुनिश्चित करें कि हमारी माताओं और बहनों को विधानसभाओं और लोकसभा में जल्द से जल्द 33% प्रतिनिधित्व मिले. उन्हें भारत की नीतियों को आकार देने में योगदान देने दें. यह समय की मांग है और मैं राजनीतिक पार्टियों से आग्रह करता हूं कि महिला आरक्षण लागू करके महिलाओं का सम्मान करने में शामिल हों. आप श्रेय ले सकते हैं, प्रशंसा बटोर सकते हैं, लेकिन कृपया हमारी माताओं और बहनों को उनके उचित अधिकार प्रदान करें.

09:33 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी का सशक्त नागरिक सुरक्षा नेटवर्क स्थापित करने का ऐलान

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एक सशक्त नागरिक सुरक्षा नेटवर्क स्थापित करेंगे. उन्हें आधुनिक सिस्टम से परिचित कराएंगे. नागरिकों को आधुनिक संकटों से बचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? इसके लिए एक विशाल, आधुनिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी बल का गठन करने जा रहे हैं. आज राष्ट्र निर्माण में हमारी बहनों और बेटियों का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है. चाहे लड़ाकू विमान हों या नागरिक उड्डयन, हमारी बेटियां अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. चाहे खेल का मैदान हो या विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) शिक्षा हमारी बेटियां नेतृत्व कर रही हैं. यहां तक ​​कि सशस्त्र बलों में भी एनडीए से स्नातक होने वाली बेटियां राष्ट्र की सेना का नेतृत्व करने की क्षमता को बड़े आत्मविश्वास और अधिकार के साथ प्रदर्शित कर रही हैं.

09:23 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी की 'दिमागी नक्सलियों' को पहचानने की अपील

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्षों से माओवादी मानसिकता वाले लोग देश की सत्ता के गलियारों में अपनी जड़ें जमाए हुए थे. इस माओवादी विचारधारा ने सरकारी समितियों में सलाहकार के रूप में अपनी भूमिकाओं के माध्यम से भी नीतियों को प्रभावित किया. लेकिन हम जंगलों में सशस्त्र नक्सलियों को खदेड़ने और देश को उस संकट से मुक्त करने में सफल रहे हैं. सशस्त्र नक्सली भले ही चले गए हों, लेकिन 'दिमागी नक्सली' अभी भी मौजूद हैं और इस मानसिकता वाले लोग अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वे हिंसा और कलह का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं. वे समाज को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं. हमें इन 'दिमागी नक्सलियों' की पहचान करनी होगी. हमें उन्हें अलग-थलग करना होगा और देश के युवाओं को देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के मुख्यधारा के प्रयासों से जोड़ना होगा.

09:13 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सलवाद मुक्त भारत का संकल्प दोहराया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में दशकों से चली आ रही चुनौतियों का उन्मूलन करना अत्यावश्यक है. नक्सलवाद और माओवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य को तबाह कर दिया है. इन्होंने जवान लड़कों को उनकी माताओं से छीन लिया, उन्हें बर्बाद कर दिया और उनके माता-पिता के सपनों को चकनाचूर कर दिया. इसने संविधान का मजाक उड़ाया और आम नागरिकों की रक्षा करते हुए हमारे 3,500 से अधिक पुलिस और सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. जब आपने हमें 2014 में अवसर दिया तो हमने देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प लिया. आज मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि नक्सल-माओवादी हिंसा कमजोर पड़ गई है और शायद अपने अंतिम चरण में है. हम इसके पूर्ण उन्मूलन की ओर बढ़ रहे हैं. उन्हीं क्षेत्रों में जहां कभी नक्सलियों की गोलियां चलती थीं और धरती खून से सनी थी, आज विकास, विश्वास और सामूहिक प्रयास का तिरंगा ऊंचा लहरा रहा है क्योंकि यह क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त है.

09:10 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने 40 देशों के साथ व्यापार समझौतों को विकास का अवसर बताया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है. भारत के पास एक स्थिर राजनीतिक जनादेश और एक स्थिर सरकार है. जीवंत लोकतंत्र, सशक्त न्यायिक प्रणाली और एक संविधान हम सभी का मार्गदर्शन करता है. दुनिया ने हमारी इन शक्तियों को पहचानना शुरू कर दिया है. परिणामस्वरूप 2026 से हम लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) कर रहे हैं. देखिए इससे कितना बड़ा अवसर उत्पन्न हुआ है. ये व्यापार समझौते एक विशाल द्वार खोलते हैं. इसलिए मैं विशेष रूप से हमारे लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से आग्रह करता हूं कि वे इस अवसर को हाथ से न जाने दें. हमें वैश्विक बाजार तक पहुंचना होगा. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारतीय उत्पाद चाहे वस्त्र हों, मशीनरी हों या फार्मास्यूटिकल्स वैश्विक बाजारों तक पहुंचें; हम इस अवसर को गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकते.

09:06 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने संसाधनों के दुरुपयोग पर चिंता जताई

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात करता था और एसी कमरों में बैठे लोग सवाल करते थे कि वैश्वीकरण का क्या होगा. लेकिन दुनिया देख रही है कि पिछले एक दशक में ऐसा लगता है जैसे वैश्वीकरण पर वैश्विक चर्चा थम सी गई है. जिन आवाजों ने कभी इसका समर्थन किया था, वे अब सुनाई नहीं देतीं. हर देश अपने हितों की रक्षा करने की मानसिकता की ओर बढ़ गया है. संकट के दौर में, कुछ देशों ने अपने प्रभुत्व को स्थापित करने के लिए संसाधनों का दुरुपयोग किया है। दुनिया अपने पास मौजूद हर चीज को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने में व्यस्त है, चाहे वह पेट्रोल हो, डीजल हो, उर्वरक हो, दवाएं हों या तकनीकी चिप्स हों। यहां तक ​​कि भूभाग को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि हम पिछले दस साल पर नजर डालें तो कल्पना ही की जा सकती है कि हम इन चुनौतियों का सामना कितनी मजबूती से कर पाते।

08:52 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने देश में यूरिया और डीएपी की कीमतें गिनाई

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम मजबूती से खड़े हैं और अपनी ताकत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं. वैश्विक संकटों से हर कोई प्रभावित हुआ है और हम भी इससे अछूते नहीं हैं. वैश्विक स्तर पर यूरिया की एक बोरी की कीमत 3000 रुपये तक पहुंच गई है. हम अपने देश के किसानों पर यह बोझ नहीं डाल रहे. सरकार स्वयं यह खर्च वहन कर रही है. हम अपने किसानों को यूरिया मात्र 300 रुपये प्रति बोरी उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि वैश्विक बाजार से इसकी खरीद 3000 रुपये प्रति बोरी है. वैश्विक स्तर पर डीएपी (सूखा आलू तेल) का बाजार भाव 5000 रुपये तक पहुंच गया है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश के किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, हम डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध करा रहे हैं.

08:50 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन और ईरान युद्ध का जिक्र किया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड के संकट से उबरने के बाद युद्ध की भयावहता की खबरें मिलीं. चाहे वह यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, जिससे हर जगह तनाव का माहौल बन गया. जब पश्चिम एशिया का संकट आया, तब दुनिया भर में अफवाहें फैल गईं कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, गैस और डीजल खत्म हो जाएगा और उर्वरक उपलब्ध नहीं होंगे, कुछ लोगों ने जनता को डराने में आनंद लिया. भारत को संकट में डाल दिया और उन्हें चिंता में डाल दिया. इतने बड़े संकटों के बावजूद भारत ने नागरिक देवो भव के मंत्र से प्रेरित होकर तैयारी की और रणनीतिक कदम उठाए.

08:48 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना काल का जिक्र किया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2047 के विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और एक के बाद एक मील के पत्थर सफलतापूर्वक हासिल करते आ रहे हैं. लेकिन हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इस रास्ते में हमें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. पिछले एक दशक में हमने कई संकटों का सामना किया है. कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया और हर जगह व्यवस्थाएं चरमरा गईं. कुछ लोग देश को डराकर, उसे भय और चिंता की स्थिति में रखकर आनंद लेते प्रतीत हुए. यह दावा किया गया टीके उपलब्ध नहीं होंगे, लोग कोविड से नहीं बचेंगे या कुछ भी सफल नहीं होगा. लेकिन हमने उन्हें गलत साबित कर दिया.

08:37 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने पाइपलाइन गैस को प्रोत्साहित किया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने इस बात पर जोर दिया है कि ऊर्जा सुरक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसमें आत्मनिर्भर बनने के लिए वैकल्पिक स्रोतों की ओर अपनी पूरी ऊर्जा लगाना बहुत जरूरी है. इसलिए आज ऊर्जा के इस्तेमाल की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. 2014 से पहले यानी 12 साल पहले देशभर में केवल 70 शहरों में पाइप के माध्यम से गैस पहुंचाई जाती थी. इन 12 वर्षों में हमने इस कवरेज को 70 शहरों से बढ़ाकर 700 शहरों तक कर दिया है. यही प्रगति की गति है; यही विस्तार का पैमाना है.

08:34 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्र मंथन मिशन का मकसद बताया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कोई भी राष्ट्र संसाधनों की कमी से नहीं रुकता, लेकिन अपनी सोच की सीमाओं से बाधित होता है. जब सोच स्थिर हो जाती है और सीमाओं में सिमट जाती है तो हम अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानने में विफल हो जाते हैं. आज देश कच्चे तेल पर निर्भर है यह स्थिति एक त्रुटिपूर्ण सोच का परिणाम है। इसी सोच के कारण हमारी 99% तटरेखा को 'नो-गो एरिया' घोषित कर दिया गया था. समुद्र की गहराई में खोज न करने का निर्णय लिया था. यह सोच की कमी थी.

लेकिन हमने तय किया कि यह स्थिति जारी नहीं रह सकती. हमने 99% क्षेत्रों जो कभी 'नो-गो जोन' थे को 'गो-अहेड जोन' के रूप में खोल दिया है. हम अब सक्रिय रूप से गहरे समुद्र की खोज और नए भंडारों की खोज में लगे हुए हैं. पिछले साल हमने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 'समुद्र मंथन' पहल की घोषणा की थी और हाल ही में हमने इस उद्देश्य के लिए 85000 करोड़ रुपये आवंटित करके काम में तेजी लाने का निर्णय लिया है.

08:31 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर पावर बनने का लक्ष्य दोहराया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा सुरक्षा का एक प्रमुख साधन है. संसद में 'शांति अधिनियम' पारित करके हमने एक नए लक्ष्य की ओर मार्ग प्रशस्त किया है. 2047 तक हम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं. हमारा लक्ष्य इस दशक के भीतर ही पांच नए परमाणु रिएक्टर चालू करना है. इस वर्ष भारत ने तीव्र प्रजनन परमाणु प्रौद्योगिकी में महारत हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, जो परमाणु ईंधन में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है.

08:29 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट के बारे में बताया

लाल किले प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के डिजिटल युग और तकनीक के दौर में हम चिप्स के अपार महत्व को समझते हैं. चाहे इलेक्ट्रॉनिक सामान हो, मेडिकल इंस्ट्रूमेंट हो या ट्रांसपोर्ट सिस्टम हो, चिप्स बेहद जरूरी हैं. इनके बिना दुनिया ठप हो जाएगी. भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है. क्योंकि देश में तीन प्रमुख सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और मुझे पता चला है कि इन संयंत्रों से निर्यात के लिए उत्पादन शुरू हो चुका है. आने वाले 7-8 वर्षों में पांच से आठ सेमीकंडक्टर संयंत्र बहुत जल्द उत्पादन शुरू करने वाले हैं.

08:23 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहते हैं कि आत्मनिर्भर भारत' बनना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए पिछले कुछ वर्षों से हमारा दृढ़ संकल्प रहा है कि भारत को अब अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, आत्मनिर्भर बनना होगा. हमें अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा और अपने हितों की रक्षा स्वयं करनी होगी. इसी संकल्प के साथ हम 'आत्मनिर्भर भारत' की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं. 'मेक इन इंडिया', 'स्वदेशी' और 'लोकल फॉर लोकल' जैसी पहलों से हर भारतीय जुड़ रहा है.

08:21 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की गति और विस्तार को उपलब्धि बताया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली सदी के कानूनों पर भरोसा करते हुए हम 21वीं सदी में कदम रख रहे हैं. हमने आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किया. जिस गति और पैमाने पर यह काम किया गया है, बहुत बड़ी उपलब्धि है स्वतंत्रता के बाद पहली बार देखे गए परिवर्तन को दर्शाती है और यह सब पिछले एक दशक के भीतर हुआ है.

08:18 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने देश में गहराए गैस संकट का जिक्र किया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने आम नागरिक के लिए सुविधाओं में सुधार के लिए समान गंभीरता से काम किया है. हमने नल के पानी के कनेक्शन औसतन 15 गुना तेज वार्षिक दर से प्रदान किए हैं. गैस कनेक्शन पिछले साल की तुलना में छह गुना तेज गति से प्रदान किए गए हैं। हमने गरीबों के लिए शौचालयों का निर्माण चार गुना तेज गति से और वंचितों के लिए आवास पिछली दर से तीन गुना तेज गति से किया है. देश के शासन में व्यापक परिवर्तन हुआ है. हजारों अनुपालन आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया गया है और सैकड़ों पुरातन कानूनों को निरस्त कर दिया गया है.

08:17 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने देश के औद्योगिक विकास की उपलब्धियां गिनाई

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पिछले 12 साल में रक्षा उत्पादन में चार गुना वृद्धि हुई है, जबकि खादी और ग्राम उद्योगों का उत्पादन लगभग पांच गुना बढ़ा है. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में लगभग सात गुना विस्तार हुआ है. आधुनिक रेलवे कोचों का उत्पादन 21 गुना और मोबाइल फोन उत्पादन में 33 गुना वृद्धि हुई है. हमने डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है. इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग चार गुना हो गई है. पेटेंट अनुदान चार गुना बढ़ गए हैं और डिजिटल लेनदेन सौ गुना बढ़ गए हैं.

08:15 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के बाद के सपनों को दोहराया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश को आजादी मिली. आजादी के साथ कई सपने भी आए. फिर भी हम रफ्तार पकड़ने या गति हासिल करने में नाकाम रहे. हम 'होती है', 'चलती है', 'हो जाएगा' या 'देख जाएगा' जैसी मानसिकता में ही फंसे रहे. 2014 तक पूरी दुनिया ने हमें 'कमजोर पांच' देशों की श्रेणी में डाल दिया था. इसके बावजूद, पिछले 12 वर्षों में भारत ने नई गति प्राप्त की है. हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हमारे 1.4 अरब नागरिकों का संकल्प ऐसा है कि अब कोई भी हमारी सामूहिक दृढ़ता और क्षमता को रोक नहीं सकता.

08:09 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर बनना होगा और अपने हितों की रक्षा करनी होगी. आज हर भारतीय 'मेक इन इंडिया', 'स्वदेशी' और 'वोकल फॉर लोकल' जैसी पहलों से जुड़ रहा है.

08:08 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए लोगों का आभार जताया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में अनगिनत नागरिकों ने चाहे वे दलित हों, पिछड़े हों, हाशिए पर हों या आदिवासी हों, ग्रामीण हों या शहरी निवासी हों, गरीब हों या मध्यम वर्ग के हों, युवा हों या बुजुर्ग, महिलाएं हों या पुरुष, उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम के हों... अटूट संकल्प और समर्पण के साथ हर संभव प्रयास किया है, ताकि राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके. मैं इन प्रयासों का आदरपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं.

08:03 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया 2047 के विकसित भारत का सपना

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने एक भव्य सपना देखा है, एक ऐसा सपना जिसे दृढ़ संकल्प और नई ऊंचाइयों को छूने के उद्देश्य से पूरा किया जा रहा है. हमारा लक्ष्य है कि जब हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेंगे, यानी 2047 तक हम विकसित भारत बनेंगे. हमें यह लक्ष्य अपने 1.4 अरब नागरिकों के सामूहिक प्रयास से प्राप्त करना होगा. जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश एक विकसित देश बनने का संकल्प लेता है, तो यह वैश्विक समुदाय की नजरों में हमारे साहस का प्रमाण होता है. दुनिया को हमारे प्रति अपना नजरिया बदलने के लिए विवश होना पड़ता है.

08:02 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने देश को महान बनाने का मंत्र दिया

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी महान बनता है और अपने लक्ष्य प्राप्त करता है, जब वह अपने सपनों, अपने संकल्प और अपनी शक्ति से प्रेरित होकर आगे बढ़ता है. छोटे सपने अब पर्याप्त नहीं होंगे. हमें बड़े सपने देखने होंगे, क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच का विस्तार करते हैं और हमारे दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं. हमारा संकल्प दृढ़ होना चाहिए; जब संकल्प मजबूत होता है तो कठिनाइयों और आपदाओं के बीच भी आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने की क्षमता स्वाभाविक रूप से उभरती है.

07:58 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने 100 प्रतिशत डिजिलाइजेशन को ऐतिहासिक बताया

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 साल में रक्षा उत्पादन 4 गुना बढ़ा है. खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन 5 गुना बढ़ा है. इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण 7 गुना बढ़ा है. मोबाइल फोन उत्पादन में 33% की वृद्धि हुई है और डिजिटल लेनदेन में 100% की वृद्धि हुई है.

07:53 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया

अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत का 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का बड़ा सपना है. जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लेता है, तो यह हमारे साहस का परिचय होता है, और दुनिया को इससे प्रेरणा मिलती है.

07:50 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: देश में आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री ने जताई चिंता

अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दिनों में मानसूनक की बारिश से देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आई है, जिससे कई लोग प्रभावित हुए हैं. मैं प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करता हूं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है. हम उनकी पीड़ा के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं.

07:49 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: वंदे मातरम के गायन को ऐतिहासिक दिन बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते कहा कि आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज 'वंदे मातरम' का नारा हर दिल में गूंज रहा है. आज तिरंगा हर घर में लहरा रहा है और हर मन में बसा है. राष्ट्र नए संकल्पों को अपनाते हुए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ रहा है.

07:43 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर दिल वंदे मातरम की धुन पर धड़क रहा है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है. स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मैं बापू और सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. यह एक ऐतिहासिक दिन है. आजादी के बाद, यह वह समय है जब लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दी है.

07:41 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन शुरू

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. देशवासियों को आजादी के 80 साल पूरे होने की बधाई दी और स्वतंंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया.

07:35 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराया

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया. 21 तोपों की सलामी दी गई और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने आसमान से फूल बरसाए.

07:31 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: आज स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर गूंजा वंदे मातरम

आज स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंजा. देश के करीब 2500 NCC कैडेट्स और माई भारत के वॉलंटियर्स ने वंदे मातरम गाया और यही सब प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद राष्ट्रगान गाकर दुनिया को भारत की आजादी का संदेश देंगे.

07:23 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी को लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

प्रधानमंत्री मोदी को आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी प्रधानमंत्री मोदी को सैल्यूटिंग बेस तक लेकर, जहां इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस के जॉइंट गार्ड ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘जनरल सैल्यूट’ दिया. फिर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया. सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के अधिकारी और 24-24 जवानों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया.

‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह ने संभाली. ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दल में भारतीय सेना के दल की कमान मेजर आदित्य शर्मा, भारतीय नौसेना के दल की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और भारतीय वायु सेना के दल की कमान स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार ने संभाली. वहीं दिल्ली पुलिस के दल की कमान एडिशनल DCP विनीत कुमार ने संभाली.

07:20 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: लाल किले पर रक्षामंत्री ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर पहुंच गए हैं, जहां उनका स्वागत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया. यहां सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.

07:15 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट लिखकर आज देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें.

07:13 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद किया.

07:06 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: आज 1000 AI कैमरों की निगरानी में लाल किला और पूरी दिल्ली

दिल्ली के DCP नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि आज लाल किला और पूरी दिल्ली 1000 से ज्यादा कैमरे की निगरानी में है. सुरक्षा एजेंसियों ने मॉक ड्रिल भी की है और आज सुबह 3 बजे से पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया. बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले की चेकिंग चल रही है. सभी कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड को कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पकड़ा जा सके. लाल किले के आसपास रूट डायवर्ट करके भीड़ को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया है. आज लाल किले की सुरक्षा पूरी चाक चौबंद है.

07:02 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: आज लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इस बार लाल किले पर आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे. पिछले साल उन्होंने 12वीं तिरंगा फहराकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का लगातार 11 बार का रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन इस मामले में वे इंदिरा गांधी के 16 बार के रिकॉर्ड से 3 और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 17 बार के रिकॉर्ड से 4 नंबर पीछे हैं. इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक 16 बार तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया.

07:01 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी तिरंगा फहराएंगे

‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल NS राजा सुब्रमणि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल AP सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ उनका स्वागत करेंगे. स्वागत के बाद दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लाल किले की प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे, जहां कैप्टन सोनिया सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराने में उनकी मदद करेंगी.

07:00 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: स्वतंत्रता दिवस समारोह में रक्षा मंत्री करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत

आज लाल किले पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी से मिलवाएंगे. दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी प्रधानमंत्री मोदी को सैल्यूटिंग बेस तक ले जाएंगे, जहां इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस का जॉइंट गार्ड प्रधानमंत्री मोदी को ‘जनरल सैल्यूट’ देगा. फिर प्रधानमंत्री मोदी ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण करेंगे.

06:59 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: PM मोदी को तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के जवान देंगे गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री मोदी को आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के अधिकारी और 24-24 जवान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देंगे. ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे. ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दल में भारतीय सेना के दल की कमान मेजर आदित्य शर्मा, भारतीय नौसेना के दल की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और भारतीय वायु सेना के दल की कमान स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार संभालेंगे. वहीं दिल्ली पुलिस के दल की कमान एडिशनल DCP विनीत कुमार संभालेंगे.

06:55 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया जाएगा

भारत इस साल राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150वीं वर्षगांठ मना रहा है. आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी यह जश्न मनाया जाएगा, जिसके लिए पहली बार लाल किले की प्राचीर पर वंदे मातरम गूंजेगा. अब देश में होने वाले हर सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम गाया जाएगा. स्वतंत्रता समारोह मेंआज झंडा फहराने की रस्म निभाई जाएगी, 21 तोपों की सलामी दी जाएगी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन होगा.

06:39 (IST) 15 Aug 2026

Independence Day 2026 LIVE: 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लीड करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

देश आज 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, यानी आज देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए 80 साल हो गए हैं. आज लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. जो आज तिरंगा फहराकर देश को आजादी की बधाई देने के साथ-साथ पूरी दुनिया के सामने 2047 के विकसित भारत की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे.

Independence Day 2026 : भारत आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा रहेगा. पूरा देश और देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश को आजादी की बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने आज लगातार 13वीं बार लाल किले पर आजादी के दिन तिरंगा फहराया और देश को संबोधित भी किया. ‘2047 के विकसित भारत’ की रूपरेखा पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत की.

आज लाल किले पर पहली बार गूंजा वंदे मातरम

वहीं आज का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास रहा, क्योंकि आज ही राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया. पहली बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम् औपचारिक रूप से गाया गया. प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर आने के बाद सबसे पहले वंदे मातरम गाया गया. देश के करीब 2500 NCC कैडेट्स और माई भारत के वॉलंटियर्स ने वंदे मातरम गाया और यही सब प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद राष्ट्रगान गाकर दुनिया को भारत की आजादी का संदेश देंगे.

गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण PM मोदी ने किया

बता दें कि आज लाल किले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया गया, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के करीब 100 जवान शामिल रहे. फिर प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया, जिसके साथ 1721 फील्ड बैटरी ने 21 तोपों की सलामी दी. झंडा फहराते ही वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की और प्रधानमंत्री ने देश को लगातार 13वीं संबोधित किया.

विज्ञापन

आज स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola