---विज्ञापन---

देश angle-right

भारत लॉन्च करेगा मिशन सुदर्शन चक्र, पीएम मोदी ने की शक्तिशाली नई हथियार प्रणाली की घोषणा

Independence Day 2025: लाल किला की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने दुश्मनों के किसी भी हमले को विफल करने के लिए शक्तिशाली हथियार प्रणाली बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र शुरू करने का ऐलान किया है। 

---खबर नीचे जारी है---

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘ये सुदर्शन चक्र एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो कि दुश्मन के हमले को ध्वस्त करेगा। दुश्मनों को ध्वस्त करने के साथ-साथ ये चक्र दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा।’

इसी के आगे पीएम ने कहा कि ‘हम सुदर्शन चक्र मिशन को अगले दस साल में प्रखरता से आगे बढ़ाएंगे, जिसका लगातार विस्तार होता जाएगा। इस मिशन के तहत वर्ष 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को कवर किया जाएगा। ऐसे में देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करेगा।’ बता दें कि इस मिशन से जुड़ी छोटी से छोटी रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग देश के युवाओं द्वारा भारत में ही होगी।

---खबर नीचे जारी है---

श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर चुनी ये राह

पीएम मोदी ने बताया कि श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर हमने सुदर्शन चक्र की राह को चुना है। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए बताया कि ‘जैसे कृष्ण जी ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य देव को ढककर दिन में अंधेरा कर दिया था, उसी तरह भारत का ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन दुश्मनों के हर हमले को निष्क्रिय करने में सफल होगा। साथ ही ये दुश्मनों को कई गुना अधिक ताकत से पलटवार करने में सक्षम होगा।

ये भी पढ़ें: ‘इस दिवाली बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है’, PM मोदी का लाल किले से बड़ा ऐलान

---खबर नीचे जारी है---

सुदर्शन चक्र का महत्व

सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु का एक शक्तिशाली दिव्य अस्त्र है, जिसे उन्होंने कई अवतारों में धारण किया है। ये अस्त्र अपने लक्ष्य को भेदकर वापस आ जाता है। इसे विष्णु जी अपने दाहिने हाथ की उंगली पर धारण करते हैं। द्वापर युग में जब विष्णु जी ने कृष्ण का अवतार लिया तो तब भी उन्होंने सुदर्शन चक्र को धारण किया था। महाभारत की लड़ाई में भी श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल किया था, जिस कारण पांडवों की विजय हुई थी। इसके अलावा शिशुपाल का वध करने के लिए भी कृष्ण जी ने सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें: Independence Day: पीएम मोदी का भगवा अवतार… 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पहनीं नारंगी पगड़ी, नारंगी कोटी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 15, 2025 09:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola