हॉस्पिटल में भर्ती हुईं मोहम्मद शमी की मां, डॉक्टर ने बताई वजह

Mohammed Shami Mother Anjum Ara admitted to hospital: गुजरात के अहमदाबाद IND vs AUS 2023 फाइनल के दौरान जहां मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन की गिल्लियां उड़ा रहे थे, वहीं उनको मां अंजुम आरा को डॉक्टर के पास पहुंचाया गया।

हॉस्पिटल में भर्ती हुईं मोहम्मद शमी की मां, डॉक्टर ने बताई वजह

Mohammed Shami Mother Anjum Ara admitted to hospital: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टारगेट दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से प्राप्त कर लिया। इस बीच दिग्गज भारतीय बॉलर मोहम्मद शमी, जहां अहमदाबाद में फाइनल के दौरान मैदान में ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन की गिल्लियां उड़ा रहे थे, वहीं उनकी मां अंजुम आरा की तबियत खराब हो गई। चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता में थीं शमी की मां

बता दें कि एक दिन पहले, उन्होंने टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाएं दी थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कहा गया है कि शमी की मां मैच की चिंता में थीं, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता छठा वर्ल्ड कप

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हराकर अपना छठा वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल जीत लिया है। टीम इंडिया की आईसीसी नॉकआउट में पिछले 10 सालों में यह आठवीं हार रही है। इसी साल भारतीय टीम लगातार दूसरा आईसीसी नॉकआउट मुकाबला हर गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का यह 10वां आईसीसी टाइटल था। इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहद निराश दिखे और मैदान से जाते वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ