हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है इनकम टैक्स का Section 271D? लग सकता है 100% जुर्माना, जानें कितनी है लिमिट

क्या आप भी लोन लेने के लिए नकद पैसे से लेनदेन करते हैं? अगर हां तो जान लीजिए की ये आपको मुसीबत में भी डाल सकता है. ऐसा धारा 271D के तहत होता है. आइए जानते हैं इस अधिनियम के बारे में.

विज्ञापन

हम लोग पेमेंट करने के लिए नकद पैसे या फिर UPI का सहारा लेते हैं. मगर फिर भी कुछ लोग आज भी ऐसे हैं, जो बहुत अधिक मात्रा में कैश का इस्तेमाल करते हैं. छोटे-मोटे अमाउंट पे करने के लिए कैश दिया जा सकता है मगर क्या आप जानते हैं 20000 या उससे ज्यादा की ट्रांजेक्शन के लिए कैश का इस्तेमाल करना अपराध की श्रेणी में आता है. इसके लिए 100 प्रतिशत पेनल्टी देनी पड़ती है यानी 20000 के दंड स्वरूप राशी दोगुनी हो जाएगी.

ऐसा इनकम टैक्स अधिनियम के सेक्शन 271D के तहत होता है. आइए जानते हैं इस नियम का मतलब क्या है.

क्या है Section 271D?

इस नियम के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति या संस्था धारा 269SS का उल्लंघन करती है, यानी कोई लोन, डिपॉजिट राशि और स्पेसिफाइड सम का लेनदेन कैश में करती है तो उसे जुर्माना देन होता है. इसमें 20000 या उससे अधिक की राशि को नकद के रूप में स्वीकार करना दंडणीय माना जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, राजनीतिक रैलियों पर पुलिस को दिया ये आदेश

पेनल्टी 271D को समझें

सेक्शन 271D के अंदर पेनल्टी लगाई जाती है, तो जितनी नकद राशि दी जाती है. उतना ही जुर्माने का भी भुगतान किया जाता है. जुर्माना ज्वॉइंट कमीशनर द्वारा लिया जाता है.

विज्ञापन

दंड कार्यवाही की सीमा क्या है?

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि आयकर अधिनियम की धारा 271D और 271E के तहत दंड लगाने की कार्यवाही एक निश्चित समय सीमा के बाद नहीं की जा सकती है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सीमा अवधि, आयकर अधिनियम की धारा 275(1)(a) के अंतर्गत टैक्स असेसमेंट या अन्य आदेशों के खिलाफ अपील पर निर्भर नहीं करेगी. यानी अपील लंबित रहने के बावजूद जुर्माना लगाने की समय सीमा नहीं बढ़ाई जा सकेगी.

ये भी पढ़ें-हाफिज सईद से मुलाकात के बाद मनमोहन सिंह को दी थी जानकारी, यासीन मलिक का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola