नई दिल्ली: आयकर विभाग ने इस साल 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच 1.97 करोड़ से अधिक करदाताओं को कुल 1.14 लाख करोड़ रुपये का रिफंड किया है। आयकर विभाग ने ट्वीट कर कहा कि 19600,998 मामलों में 61252 करोड़ जारी किए गए हैं कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड 146871 मामलों में 53158 करोड़ जारी किया गया है। इसके अलावा 31 जुलाई तक कुल 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न भरे गए। रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई को आखिरी दिन रिकॉर्ड 72.42 लाख रिटर्न दाखिल किए गए। शुरुआती चरणों में आयकर रिटर्न दाखिल करने की गति धीमी थी लेकिन समय सीमा नजदीक आने के साथ इसमें तेजी आई।
अभी पढ़ें – डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस ?
अभी पढ़ें – Jharkhand: एक दिन का विशेष सत्र कल, रांची पहुंचे विधायक
जानकारी के मुताबिक इससे पहले पिछले वित्तीय वर्ष (2020-21) में करदाताओं द्वारा 31 दिसंबर, 2021 की विस्तारित समय सीमा तक लगभग 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। केंद्र सरकार ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी थी। लेकिन इस साल समय सीमा एक दिन भी नहीं बढ़ाई गई। वर्ष 2022-23 के लिए दायर 5.83 करोड़ आईटीआर में से 50 प्रतिशत आईटीआर -1 (2.93 करोड़) हैं। 11.5 प्रतिशत आईटीआर-2 (67 लाख) हैं। ), 10.9 प्रतिशत आईटीआर -3 (63.35 लाख) और 26 प्रतिशत आईटीआर -4 (1.54 करोड़) हैं।
बता दें कि 7 जुलाई, 2022 से 31 जुलाई, 2022 तक काम के घंटों (सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे) के दौरान दाखिल किए गए आईटीआर की संख्या लगभग 3.31 करोड़ है जो दाखिल किए गए कुल आईटीआर का 58.77 परसेंट है। इनमें से 47 परसेंट से अधिक आईटीआर पोर्टल पर ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म का उपयोग करके दाखिल किए गए हैं और शेष को ऑफलाइन सॉफ्टवेयर उपयोगिताओं से बनाए गए आईटीआर का उपयोग करके अपलोड किया गया है।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines