Income Tax Audit Last Date: इनकम टैक्स की तरफ से टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है. यह फैसला सीबीडीटी को विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंट निकायों सहित व्यावसायिक संघों से प्राप्त आग्रह के बाद लिया गया है. इसमें CBDT से टैक्स पेयर और व्यवसायियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑडिट रिपोर्ट पूरी करने में आने वाली परेशानियों का जिक्र किया गया था. जिसमें बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं का भी जिक्र किया गया है.
इनकम टैक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया गया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (ए) में करदाताओं के लिए पिछले वर्ष 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2025-26) के लिए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 करने का निर्णय लिया है.
CBDT के सामने यह मुद्दा भी रखा गया कि कई हिस्से बाढ़ से ग्रसित हैं और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जिंदगी में बड़ा परिवर्तन आया है.इसकी वजह से कई लोगों को ऑडिट रिपोर्ट जमा करने में समस्या आई है. इसके साथ ही अलग-अलग हाई कोर्ट में चल रहे मामले को भी जिक्र किया गया है.
सीबीडीटी ने स्पष्ट किया कि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल बिना किसी तकनीकी खराबी के सुचारू रूप से काम कर रहा है,और 24 सितंबर, 2025 तक 4.02 लाख से अधिक टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) जमा की जा चुकी हैं, जिनमें से 60,000 से अधिक अकेले उसी दिन दाखिल की गई थीं. इसके अतिरिक्त, 23 सितंबर, 2025 तक 7.57 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं.
ITR वापस आने में कितना समय लगेगा?
ITR फ़ाइल होने के बाद आयकर विभाग द्वारा रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. आयकर विभाग कहना है कि रिफंड जमा होने में 4-5 हफ़्ते लगते हैं लेकिन क्रॉस चेक और गलत जाणारी के काण आईटीआर रिफंड प्रक्रिया में देरी हो सकती है. आईटीआर रिफंड की प्रक्रिया तभी शुरू क्र दी जाती है, जब वेरिफिकेशन कर दिया जाता है
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
25 mins agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
1 hr agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
3 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
3 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
4 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
5 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
7 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines