ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: गुजरात के वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के बी.कॉम के छात्र की उसी के सबसे अच्छे दोस्त ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में सयाजीगंज पुलिस ने आरोपी पार्थ कोठारी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर अपने दोस्त दक्ष पटेल की हत्या की हत्या का आरोप है। मृतक का शव एक कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर से बरामद किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्थ एक लड़की से प्यार करता था जो उसकी और मृतक दक्ष पटेल दोनों की कॉमन फ्रेंड थी। लेकिन पार्थ इस हीन भावना से ग्रस्त था कि दक्ष उसके काफी करीब था। पुलिस मान रही है कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते ही अंजाम दी गई है।
अभी पढ़ें – तिरुप्पुर के अनाथालय में Food poisoning से तीन बच्चों की मौत और 8 से अधिक बीमार
घटना के बारे में पुलिस ने कहा कि पार्थ ने सुनियोजित ढंग से इस हत्या की योजना बनाई, फिर दक्ष पटेल को इंस्टाग्राम रील बनाने के बहाने अलंकार कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर बुलाया और हाथ-पैर बांधकर उसे चाकुओं से गोद दिया। पार्थ ने मृतक को भरोसा दिया कि इंस्टा रील का भाव एकदम असली लगे इसलिए वह ऐसा कर रहा है। दक्ष इसलिए माना भी गया क्योंकि वह अच्छे दोस्त थे।
सहायक पुलिस आयुक्त (ए डिवीजन) डीजी चावड़ा ने कहा कि “पार्थ, दक्ष और उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की तीनों अच्छे दोस्त थे। पार्थ उस लड़की को पसंद करता था लेकिन उसे लगा कि दक्ष उसके ज्यादा करीब है। वह चाहता था कि दक्ष उससे दूर रहे लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने दक्ष को मारने का फैसला किया।”
अभी पढ़ें – एयरपोर्ट पर यात्री से मिली 80 करोड़ की हेरोइन, जांच एजेंसियों को झांसा देने के लिए इस जगह छिपाई थी
सयाजीगंज पुलिस निरीक्षक ने कहा कि घटना के बाद मृतक के परिजन हमें मिले और जब सीसीटीवी खंगाला तो पार्थ अपने दोस्त के साथ दिखा। जब हमने पूछताछ की उसने दावा किया कि चाकू विश्वामित्री नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने घटना से पहले यू-ट्यूब और इंटरनेट पर कई बार सर्च किया था कि भारत में हत्या की क्या सजा है? और देश में किसी लापता व्यक्ति का पता कैसे लगाया जाता है। यहां तक कि घटना के बाद वह बचने के लिए मृतक का फोन भी अपने साथ लेकर चला गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
16 mins ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
44 mins ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
1 hr agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
2 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 hrs agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
5 hrs agoLIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका की रिहाई को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज
5 hrs agoरांका और दास की बढ़ीं मुश्किलें, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
5 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
15 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines