तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक एटीएम से कैश चुराने के लिए चोर महिलाओं की नाइटी पहनकर आए थे. मामला रविवार तड़के का है. चोर एम्बुलेंस में सवार होकर आए थे. चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में तोड़-फोड़ कर कैश लेकर भाग गए. यह घटना 11 अक्टूबर को रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच कामारेड्डी-बांसवाड़ा मुख्य सड़क पर स्थित गांधारी मंडल मुख्यालय की है.
आरोपियों ने ATM के अंदर रखे कैश को निकालने के लिए मशीन को वेल्डिंग मशीन से काटा और फिर वहां से कैश लेकर भाग गए. यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई. पुलिस संदिग्धों की पहचान करने के लिए फुटेज खंगाल रही है.
चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम ने पूरे इलाके का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए. हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि चोर कितना कैश एटीएम से लूट ले गए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक चोर अंदर घुसता है. उसने महिलाओं की नाइटी पहनी हुई है और मुंह ढका हुआ है. इसके साथ ही हाथों के फिंगरप्रिंट से ना पकड़े जाए, इसलिए पुलिस को चकमा देने के लिए ग्लव्स भी पहने हुए हैं. सिर पर टोपी पहनी हुई है. वह पहले अंदर घुसता है और एटीएम मशीन पर एक बोतल से कुछ स्प्रे करता है और बाहर चला जाता है.
उसके कुछ देर बाद दूसरा चोर आता है, उसने भी वैसे ही कपड़े पहने हुए थे. उसके हाथ में लोहे की रॉड दिखाई दे रही है. वह मशीन के निचले हिस्से को रॉड से खोल देता है और फिर उसका दूसरा साथी वेल्डिंग मशीन लेकर आता है और एटीएम मशीन को काटना शुरू कर देता है. इस दौरान मशीन में चिंगारियां निकलती दिख रही हैं. काफी देर बाद वे एटीएम मशीन को काटने में कामयाब होते हैं और उससे कैश निकालकर वहां से भाग जाते हैं.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines