दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी गठबंधन ने महारैली की, जिसमें इंडिया अलायंस के तमाम दिग्गज जुटे. इस दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने SIR के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ”बंगाल इस ‘SIR’ का शिकार रहा है. हम इसे ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे, बल्कि लड़ेंगे. हम लोकतंत्र को बचाएंगे और उसे वापस लाएंगे. हमारे अधिकारों को लूट लिया गया है. BJP के साथ, सबका विनाश तय है.”
ये भी पढ़ें: ‘रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी…’, INDIA गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव
‘बीजेपी का अपना कोई संगठन नहीं’
ममता बनर्जी ने आगे कहा, ” बीजेपी ने राम जन्मभूमि और वक्फ संपत्तियों का पैसा लूट लिया. पुलिस उनकी साथी बन गई है. बीजेपी का अपना कोई संगठन नहीं है. इसीलिए वो पुलिस से पार्टी का काम करवाते हैं. एजेंसियां बीजेपी के साथ काम नहीं करतीं, बीजेपी जाएगी.” बंगाल की पूर्व सीएम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”वैनिश कुमार जी आप कब वैनिश (गायब) होंगे? हम इंतजार कर रहे हैं.”
‘CJP और Gen Z को मेरा समर्थन’
ममता बनर्जी ने गठबंधन की रैली में CJP नेतृत्व और Gen Z कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा, ”मैं CJP नेतृत्व और ‘जेन Z’ के साथ एकजुटता व्यक्त करती हूं. उनके सहयोग, समर्थन और लड़ने के जज्बे के लिए.” ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनावों में हेरफेर करने और विपक्षी दलों के सत्ता वाले राज्यों को निशाना बनाने के लिए SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. रामलीला मैदान में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी से लड़ने और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए सभी विपक्षी दलों और समाज के अलग-अलग वर्गों को एकजुट होना चाहिए.
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
38 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
54 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoLIVE: हारे हुए लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं- नितिन नवीन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines