Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं यहां राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक ट्वीट बड़ा वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने गुलाब नबी को भारत छोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया है।
दरअसल, वह पूर्व कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद पर तंज कसते हुए पूछ रहे हैं। भाई जान, आपने कांग्रेस क्यों छोड़ी। हुआ कुछ यूं कि गुलाब नबी आजाद ने रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई को एक बयान दिया। इस बयान में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल यूटी कैडर की पार्टी है। वह तो पंजाब में भी ठीक से सरकार नहीं चला सकती।
आगे गुलाब नबी आजाद ने यह कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में केवल कांग्रेस पार्टी ही बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकती है। क्योंकि उसके पास इन राज्यों के लिए खास योजना है। इस पर दिग्वजिय सिंह ने भी ट्वीट कर गुलाब नबी पर तंज कसते हुए कहा- ‘शुक्रिया भाई जान। लेकिन फिर कांग्रेस छोड़ने की वज़ह समझ में नहीं आई। जिस कांग्रेस ने आपको क्या नहीं दिया आप उसे छोड़ कर चले गए। आपने ठीक नहीं किया। भारत छोड़ों यात्रा को अच्छा समर्थन मिल रहा है, क्या आप उसमें शामिल होना चाहेंगे?
बता दें कांग्रेस छोड़ने के बाद 26 सितंबर को गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ की घोषणा की थी। गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के झंडे का अनावरण करते हुए कहा था उनकी पार्टी किसी भी पार्टी या नेता से प्रभावित नहीं होगी और आज़ाद रहेगी। उन्होंने कहा था कि पार्टी के झंडे में तीन रंग नीला, सफेद और पीला है। पीला रंग रचनात्मकता और विविधता में एकता को इंगित करता है, सफेद शांति को और नीला स्वतंत्रता इंगित करता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines