विवेक चंद्र, रांची: सोमवार का दिन झारखंड की सियासत के लिए काफी अहम दिन माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग के फैसले से हेमंत सोरेन की विधायकी पर मंडरा रहे खतरों के बीच झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में सरकार का बहुमत सिद्ध करेंगे। इसके साथ ही कुछ और अहम फैसले इस बैठक में किए जा सकते हैं।
यूपीए विधायक विशेष विमान से रांची लौटे
विधानसभा के इस विशेष सत्र में शामिल होने के लिए रायपुर गए यूपीए विधायक भी विशेष विमान से रांची लौटा गए हैं। इन विधायकों को रांची के सर्किट हाउस में रखा गया है। देर रात तक मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विधायकों के साथ विशेष सत्र को लेकर विचार-विमर्श करते रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने उनके खिलाफ जाल बिछाया है लेकिन ये सारे जाल कुतरे जाएंगे।
अभी पढ़ें – कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 6,000 से कम नए केस, 16 की मौत
बीजेपी ने बुलाई विधायकों की बैठक
इधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विधायकों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। कुल मिलाकर यह विशेष सत्र झारखंड की राज और राजनीतिक दोनो की दिशा तय करेगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
5 mins agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
22 mins agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
4 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
5 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
5 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
6 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
6 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
6 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines