भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, एक बार फिर IMF ने पाकिस्तान को लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान द्वारा लिए गए कर्ज पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को “आधिकारिक भिखमंगा” करार दिया है। ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है।
ओवैसी ने अब क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये लोग भिखमंगे हैं, यकीन मानिए ये अब आधिकारिक तौर पर भिखमंगे बन चुके हैं। ये IMF से जाकर 1 बिलियन डॉलर का लोन ले रहे हैं। 75 सालों में आपने क्या किया? और आपको किसने मजबूर किया IMF से लोन लेने के लिए? ये IMF नहीं, पाकिस्तान को इंटरनेशनल मिलिटेंट फंड दे रहे हैं।”
AIMIM प्रमुख ने आगे कहा, “अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देश कैसे इस पर सहमत हो सकते हैं? जबकि हमारी जमीन, घर और सिपाहियों पर हमले हो रहे हैं, और इन्हें लोन मिल रहा है। सरकार चलाना तो दूर की बात है, इन्हें अर्थव्यवस्था संभालना तक नहीं आता। ये लोग वहां बैठकर हमें इस्लाम का ज्ञान देते हैं, लेकिन इनकी नीतियां केवल यहां की शांति भंग करने और हिंदू-मुस्लिम संघर्ष को बढ़ावा देने वाली हैं।”
पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगवाये नारे
इससे पहले जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में स्ट्राइक की थी, तब ओवैसी ने मच से भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए थे। इसका वीडियो ओवैसी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था। ओवैसी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines