IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 से 15 जुलाई 2026 के बीच देश के 15 से अधिक राज्यों में मूसलाधार से अति भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मॉनसून ट्रफ और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड 10 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी दी गई है.
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर
हिमाचल प्रदेश में 9 से 15 जुलाई तक लगातार व्यापक बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को ‘अत्यंत भारी वर्षा’ का अलर्ट है, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. पश्चिमी यूपी में 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 10 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का अंदेशा है. पूर्वी यूपी में 9-11 जुलाई के दौरान मूसलाधार बारिश और 12 जुलाई को तीव्र बिजली कड़कने की चेतावनी है.
इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश तथा 10-13 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी राजस्थान और पंजाब में 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 9 जुलाई को 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है.
मध्य और पूर्वी भारत में मानसून की रफ्तार
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 और 10 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा होगी. 9-15 जुलाई तक इन इलाकों में 50 किमी/घंटा के झोंकों के साथ तेज हवाएं चलेंगी. बिहार में 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश का पूर्वाग्रह है, जबकि 10-12 जुलाई के दौरान भारी बारिश जारी रहेगी. झारखंड में 12-15 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश में तेजी आएगी. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होगी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 जुलाई तक भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का हाल
पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 जुलाई को भारी बारिश होगी. पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-10 जुलाई को अति भारी बारिश का अनुमान है. कोंकण-गोवा में 9-15 जुलाई तक लगातार भारी वर्षा होगी. मध्य महाराष्ट्र में 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना में 9 जुलाई को 50-60 किमी/घंटा (झोंके 70 किमी/घंटा) की रफ्तार से थंडरस्कवॉल का अलर्ट है.
एक्सपर्ट इनसाइट्स: क्यों बन रहे हैं ऐसे हालात?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सप्ताह अरब सागर से आने वाली नमी युक्त पछुआ हवाओं और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के आपस में मिलने से उत्तर और मध्य भारत में ‘कन्वर्जेंस ज़ोन’ बन गया है.
समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों और तूफानी हवाओं के चलते IMD ने मछुआरों को तटीय इलाकों में न जाने की सलाह दी है. 9 से 14 जुलाई के दौरान सोमालिया, ओमान के तट, मध्य अरब सागर तथा 9-11 जुलाई के बीच कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप तट पर समुद्र में जाना असुरक्षित है. गुजरात तट पर 11 से 13 जुलाई के बीच रोक रहेगी. 10 से 14 जुलाई के दौरान अंडमान सागर, म्यांमार तट, पूर्वी-मध्य व उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में प्रवेश न करें. 9 से 11 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर जाने से बचें.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
17 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines