देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत में राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ट्रफ के रूप में बना हुआ है. इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राज्यों और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है.
IMD के अनुसार, 10 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. बिजली कड़कने की भी संभावना है.
देश में 8 मौसमी सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय देश में कुल 8 प्रमुख मौसम सिस्टम सक्रिय हैं. उत्तर-पश्चिमी भारत में करीब 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है. दक्षिणी हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं.
इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में दक्षिणी केरल तट के पास और उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर भी मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना है. दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक निचली ट्रोपोस्फेरिक परत में एक ट्रफ भी फैला हुआ है. इस बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर गुजर रही है.
राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम रहेगा सूखा
राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3-4 दिन मौसम सामान्य तौर पर सूखा रहने की संभावना है. हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. 10 से 12 अक्टूबर के बीच बीकानेर और शेखावाटी के कुछ जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के वाल्पराई में 12 सेमी और केरल के नेरियामंगलम में 8 सेमी बारिश दर्ज की गई. 6 से 10 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली-NCR में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बादल छाने और हवा की दिशा बदलने से 9 अक्टूबर तक तापमान घटकर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
28 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines