---विज्ञापन---

देश angle-right

IMD Weather Update: 7 राज्यों में होगी भारी बारिश, उत्तर भारत में मौसम रहेगा शुष्क; जानें आपके शहर का हाल

Weather update today: मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। नॉर्थ इंडिया के राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पूर्वी इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई इलाकों को लेकर भी अपडेट दिया गया है।

---विज्ञापन---

Weather update today: मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कई राज्यों के लोगों को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई में तापमान में बढ़ोतरी की बात कही गई है। जहां पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की हवाएं प्रदेश से जा रही हैं। मुंबई के अलावा पुणे और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में अब बारिश की संभावना नहीं है।

कई राज्यों से लौट रहा मानसून

वहीं, राजस्थान और गुजरात से मौसम लगभग लौट चुका है। लेकिन अभी बारिश की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पूर्वानुमान के हिसाब से अब मुंबई और उपनगरों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के हिसाब से कई जगह शुष्क मौसम रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-5 साल की बेटी को मां ने घर से निकाला, ‘बहन’ कहने वाले ने रेप कर मार डाला, पड़ोसियों ने बताई सच्चाई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी इलाकों के साथ सिक्किम में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, बिहार, झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ पूर्वी भारत के इलाकों में भारी बारिश से इन्कार नहीं किया जा सकता।

---विज्ञापन---

उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के इलाकों में अगले 5 दिन शुष्क मौसम रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं, दक्षिण पश्चिम के इलाकों से मानसून के लौटने की बात कही गई है। 2 से 3 दिन में इसके लिए बेहतर परिस्थितियां रहेंगी। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से मानसून लगभग लौट जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश को लेकर भी यही बात सामने आई है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 08, 2023 06:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola