IMD Weather Update: पड़ेगी बर्फ… होगी तेज बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से दिल्ली में धुंध की चेतावनी

IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ में 4-5 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है. यहां पूर्वी यूपी के जिलों जैसे लखनऊ और वाराणसी में मौसम सामान्य रहेगा यहां हल्की ठंड पड़ेगी और तापमान स्थिर रहेगा. जबकि बिहार में पटना और भागलपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के आसपास रहेगा.

IMD weather forecast November 2025,Western Disturbance India,Snowfall in Himalayas,Delhi NCR haze alert,Heavy rain Uttar Pradesh Bihar,Cyclonic winds Northeast India,Madhya Pradesh thunderstorms,Temperature drop North India

चार राज्यों में बारिश की चेतावनी

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चार राज्यों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने सोमवार को चेतावनी जारी कर कहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है जिससे 4 और 5 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है. इस दौरान इन हिस्सों में तेज आंधी और बिजली चमकने का भी अनुमान है.

विज्ञापन

IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 3 नवंबर देर रात से धुंध पड़ सकती है, इस दौरान एनसीआर में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगी. आसपास के राज्यों में पंजाब और हरियाणा में 4-5 नवंबर को हल्की फुहारें देखने को मिल सकती हैं.

विज्ञापन

क्या उत्तर भारत में आएगा तूफान?

मौसम विभाग के अनुसार देश के दक्षिण-पूर्व जिससे में 10-15 किमी/घंटा की गति से हवा चल रही है. जिससे 5 नवंबर को एनसीआर के मौसम पर भी असर पड़ेगा. इससे यहां आंशिक बादल और सुबह धुंध की स्थिति बनी रहेगी. बता दें पूर्वी भारत में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ रही हैं, जहां बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, लेकिन अभी यह तूफान में बदलने की कगार पर नहीं है.

यूपी में बारिश तो मध्यप्रदेश में चलेगी आंधी

उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ में 4-5 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है. यहां पूर्वी यूपी के जिलों जैसे लखनऊ और वाराणसी में मौसम सामान्य रहेगा यहां हल्की ठंड पड़ेगी और तापमान स्थिर रहेगा. जबकि बिहार में पटना और भागलपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के आसपास रहेगा. मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल में 5-7 नवंबर को बिजली वाली आंधियां आ सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

विज्ञापन

30 किमी/घंटा की रफ्तार से इन राज्यों में चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अलगे चार दिन पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में चक्रवाती हवाओं की चेतावनी है, इनकी रफ्तार 30 किमी/घंटा से अधिक हो सकती है. इसी तरह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में 4-7 नवंबर तक हल्की-मध्यम बारिश के साथ हवाएं 20-30 किमी/घंटा की गति पकड़ सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ