होली के बाद देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आईएमडी के अनुसार 19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। जोकि सामान्य से अधिक है। बुधवार यानी 19 मार्च को मौसम के साफ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश से मध्यप्रदेश और राजस्थान में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
हिमाचल में एवलांच का अलर्ट
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आज एवलांच को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुल्लू और किन्नौर के लिए येलो अलर्ट, चंबा और लाहौल स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजधानी शिमला के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान-एमपी में बारिश से बदलेगा मौसम
राजस्थान में आज मौसम फिर बदल सकता है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण देर शाम तक बीकानेर संभाग के 4 जिलों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान तेज आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर 20 मार्च को देखने को मिलेगा। वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, चंबल और सागर संभाग में 20 और 21 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं आज जबलपुर, मंडला समेत 13 जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।
पंजाब में बारिश का अलर्ट
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है। वहीं आज पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में भटिंडा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में आने वाले समय में मौसम बदल सकता है। सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में कमी हो सकती है। वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ेंःदिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, 3 राज्यों में होगी बारिश; IMD ने मौसम को लेकर जारी किया ये अलर्ट
छत्तीसगढ़ में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
उधर छत्तीसगढ़ में आज मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 19 से 21 मार्च तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान कम हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी-हीटवेव की दस्तक! इन 10 राज्यों में बरसेंगे बादल; पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines