दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, यूपी-एमपी समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं आज देश के 20 राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

IMD Weather Update

IMD Weather Update

देशभर के 20 राज्यों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और झारखंड में आज बारिश होगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। आइये जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक राजधानी में 16 से 20 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है।

विज्ञापन

राजस्थान में आज साफ रहेगा मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार रात को कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर समेत कई जिलों में देर रात बादल छाए इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। हालांकि आज से मौसम साफ हो जाएगा। वहीं एमपी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को मंडला, डिंडौरी, सिंगरौली, सागर और दमोह समेत 20 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में आज भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में बढ़ेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उधर पंजाब में भी मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शुक्रवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ गया। जिससे कई जिलों में गर्मी बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार राज्य के औसत तापमान में 2.5 डिग्री से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बठिंडा में 32.3 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया। हरियाणा में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फरीदाबाद सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़-बिहार में बरसेंगे बदरा

बात करें पहाड़ों की तो हिमाचल प्रदेश में लगातार कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। देश के कई हिस्सों से लगातार पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को लाहौल-स्पीति और कुल्लू में बर्फबारी हुई। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। बिहार में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार को राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं कुछ जगहों पर बुंदाबांदी भी हुई। आज 7 जिलों में बारिश और ओलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ