IMD Weather Update: मानसूनी बारिश का दौर देश के कई राज्यों में अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने आज यूपी, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण गुजरात के कई शहर जलमग्न हो गए हैं। अब तक 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पर भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गरज और चमक के साथ आज भी बारिश की संभावना जताई है। आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 31 और 1 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 2 सितंबर को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना
वहीं दिल्ली से सटे पंजाब- हरियाणा और राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने तीनों ही जगहों पर 2 सितंबर तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। पहाड़ी राज्यों में भी आज मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि 2 सितंबर के बाद इन प्रदेशों में एक बार फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी-राजस्थान में 2 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम
यूपी और राजस्थान में भी मौसम के साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आज मौसम साफ बना रहेगा। वहीं यूपी के पूर्वी और पश्चिमी भाग में भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि प्रदेश में कई जगहों पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
गुजरात में बारिश से हाहाकार
गुजरात में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कई शहर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में अहमदाबाद, द्वारका, वडोदरा में मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण अब तक 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ेंः खतरनाक शानशान टाइफून ने मचाई तबाही, 5 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, 252 Kmph की रफ्तार से चली हवाएं
एमपी-बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना
बात करें बिहार की तो यहां भी माॅनसून बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के बेगुसराय, जमुई, पटना, खगरिया, नवादा, नालंदा, छपरा, गया समेत कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं एमपी के कई जिलों में भी आज बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, सतना, बैतूल, इंदौर, छिंदवाड़ा, गुना समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः बिहार समेत 3 राज्यों में स्कूल बंद करने के आदेश, भारी बारिश के कारण प्रशासन ने जारी किया फरमान
मौसम विभाग के अनुसार आज छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, यूपी, झारखंड, तेलंगाना, गोवा और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines