IMD Weather Update For Next 7 Days: रविवार को देश में छोटी दिवाली मनाई जाएगी. मगर इस बीच मौसम विभाग के नए अपडेट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बता दें कि दक्षिणी भारत में इस वक्त कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही है जिससे आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़कों पर पानी भर गया है. वहीं, उत्तरी राज्यों में भी अचानक मौसम बदला है. रविवार की सुबह दिल्ली में अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा ठंडक महसूस की गई है. प्रदूषण की बात करें तो राजधानी का AQI लेवल भी लगातार कम हो रहा है. आइए जानते हैं अगले सात दिनों तक कैसे होगा देश का मौसम.
केरल, तमिलवाडु और कर्नाटक में बारिश
IMD के लेटेस्ट वेदर अपडेट की मानें तो इन राज्यों समेत पूरे दक्षिण भारत में 18 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. यहां अगले 36 घंटों के लिए येलो अलर्ट भी दिया गया है. ये बारिश बंगाल की खाड़ी में भी दबाव बना सकती है जिससे चक्रवात आने की संभावना भी पैदा हो सकती है. इसके बाद 24 अक्टूबर को भी केरल, पुड्डूचेरी में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है.
ये भी पढ़ें- दीवाली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, DMRC ने दिया ताजा अपडेट
40 किलोमीटर प्रतिघंटा हवाएं चलेंगी
दक्षिण का मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है. इसका असर देश के अन्य राज्योम पर भी पड़ता दिखाई देगा. बारिश के साथ-साथ यहां के शहरों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे के अनुसार तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इन हवाओं से उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ सकती है. 22 अक्टूबर को हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से भी चल सकती है.
दिल्ली में गिरा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत ठंडक भरी हुई थी. हालांकि, इस वक्त राजधानी में ठंड के साथ-साथ एक और परेशानी ने भी दस्तक दे दी है, जो कि प्रदूषण है. शनिवार को दिल्ली की हवा अति खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। यहां AQI 254 दर्ज किया गया था. माना जा रहा है कि दिवाली के बाद शहर की हवा और भी ज्यादा दूषित हो जाएगी. वहीं, चंडीगढ़ में भी आज सुबह की शुरुआत ठंडी रही है. मगर दिन चढ़ते ही धूप भी खिल उठी है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
आज उत्तर प्रदेश का मौसम भी धुंध के शुरू हुआ है. यहां के कुछ इलाकों में भी एक्यूआई का प्रकोप दिखाई दे रहा है. मगर दोपहर तक यहां भी धूप निकल आएगी. IMD के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और बिहार में भी आज दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन रात होते-होते वापिस ठंड बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में कहां-कहां से मिलेंगे ग्रीन पटाखे? दूसरों से कैसे अलग, कब-कब चला सकेंगे?
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
1 hr agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
4 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines