IMD Weather Update on 9 October: दिल्ली-NCR में इस हफ्ते अचानक मौसम बदल गया है. सोमवार को हुई बारिश ने कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा कर दी थी. बारिश पड़ने के बाद लोगों को ठंडक का भी एहसास हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान ने आने वाले दिनों के लिए बड़ा अपडेट दिया है. क्या इस हफ्ते और बारिश हो सकती है? IMD ने जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है.
बता दें कि मानसून बिते हुए 15 दिन से अधिक हो चुके हैं लेकिन अब तक कई राज्यों में बारिश पड़ रही है. 7 अक्टूबर को भी जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़ और कई इलाकों में बारिश हुई थी. सोमवार को तेज बारिश हुई थी और पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए हुए थे. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, अनुमान है कि NCR के कुछ जिलों में वीकेंड पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.
दिल्ली में चलेंगी 15 से 30 किमी की गति से हवाएं
IMD के लेटेस्ट अपडेट में बताया गया है कि कल यानी 9 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर के समय 15 किमी की गति से हवाएं चलेंगी. हवा की स्पीड प्रति घंटे बढ़ने की भी संभावना है. दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में 9 से 10 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. हवा की गति 30-40 किमी/घंटा भी चल सकती हैं. ऐसे में इस साल करवाचौथ पर भी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है.
राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में भी तेज बारिश देखने को मिल रही है. हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं करवा चौथ तक बनी हुई है. इसके अलावा गुजरात में भी बारिश हो सकती है.
यूपी-उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी
यूपी के पूर्वी जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं. बांदा जिले में सबसे अधिक वर्षा और बिजली चमकने की आशंकाएं जताी गई है. उत्तराखंड में भी कल बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई थी. इस हफ्ते और ज्यादा बर्फ पड़ सकती है. हालांकि, 9 अक्टूबर को यूपी में दिन में धूप निकली रहेगी. मगर मौसम विभाग ने लोगों को अपने साथ छाता लेकर निकलने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
1 hr ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
2 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
10 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
12 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
13 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
14 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
15 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
16 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines