IMD Weather Update: देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन के समय अभी भी तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, यूपी और हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को कोहरे के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने भी परेशान कर रखा है।
राजधानी दिल्ली में आज 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा सुबह-शाम कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले कुछ दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन में ठंड में भंयकर इजाफा देखने को मिल सकता है।
बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड
उधर जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल के कुल्लू में रोहतांग पास और अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा, गुलमर्ग, बांदीपोरा और लद्दाख के लेह में रविवार को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई राज्यों में बर्फ गिरने का अनुमान जताया है।
ये भी पढ़ेंः 75 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 14 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां मचेगी तबाही, फिर पड़ेगी भयंकर ठंड!
इन राज्यों में घने कोहरे की संभावना
आईएमडी के अनुसार देश के 8 राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, एमपी, राजस्थान, यूपी, बिहार और दिल्ली एनसीआर शामिल हैं। उत्तरी भारत के अलावा मध्य भारत केे राज्यों एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। एमपी और राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।
इन राज्यों में बारिश के आसार
वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं के कारण एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले दो तीन दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। आईएमडी ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Snowfall Updates: उत्तराखंड में कब होगी बर्फबारी? कश्मीर, हिमाचल में मिली खुशखबरी
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines