दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले; तपती गर्मी से मिली राहत
तेज बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
Edited By Arif Khan

Edited By Arif Khan

देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मंगलवार को भीषण बारिश हुई. बारिश के साथ ही तेज हवा और जमकर ओले भी गिरे. भारतीय मौसम विभाग ने भी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में गरज-चमक के साथ मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई थी. साथ ही तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया था.
तेज बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
#WATCH | Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm. Visuals from Dwarka. pic.twitter.com/8lc8o0c2FN
— ANI (@ANI) May 5, 2026
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मई को तापमान बढ़कर 36/21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के हवाले से लिखा है कि आंशिक बादल छाए रहने के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है. 7 मई को तापमान 37/24 डिग्री सेल्सियस, 8 मई को 38/23 डिग्री, 9 और 10 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
#WATCH | Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm. Visuals around IGI Airport. pic.twitter.com/cW4Vm4i2Ky
— ANI (@ANI) May 5, 2026
बारिश की वजह से दिल्ली- एनसीआर की हवा की क्वालिटी में भी सुधार हुआ है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स ग्रीन और संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया है. इससे प्रदूषण में भी राहत मिली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: